Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
सूरजपुर 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सरकारी अस्पताल की गरिमा को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में कथित तौर पर शराब और मांसाहार की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य कर्मचारियों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को लटोरी सीएचसी परिसर में कुछ कर्मचारियों के…
रायपुर, 22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने जहां राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की निगरानी के लिए मंत्रिस्तरीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया, वहीं भारतीय सेना में चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की तृतीय श्रेणी की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का भी फैसला किया। अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान कैबिनेट ने पुलिस विभाग में आरक्षक, वन…
रायपुर22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हिरासत के बाद इसका असर अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर में लोकभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नारेबाजी हुई। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने…
बिलासपुर 22 जुलाई 2026। ।बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में एक पिता ने अपने ही बेटे की डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की शराब की लत, आए दिन की मारपीट और गाली-गलौज से पूरा परिवार लंबे समय से परेशान था। सोमवार रात विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने गुस्से में बेटे की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक विजेंद्र श्रीवास शराब पीने का आदी था। परिजनों के अनुसार वह अक्सर…
Health Tips: सुबह का स्नान सिर्फ शरीर की सफाई का माध्यम नहीं, बल्कि दिनभर की ताजगी और ऊर्जा का आधार भी माना जाता है। लेकिन क्या नहाने का तरीका भी आपकी सेहत पर असर डाल सकता है? आयुर्वेद के अनुसार, स्नान से पहले शरीर को तैयार करने की एक छोटी-सी आदत कई फायदे दे सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नहाने से पहले नाभि पर थोड़ा पानी डाला जाए, तो यह शरीर को अचानक तापमान परिवर्तन से होने वाले प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है। आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु प्रो. डॉ. राम अवतार, जिन्हें योग, आयुर्वेद,…
दिल्ली 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में 2300 डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र तक पहुंच गया है। पिछले 210 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही हैं। https://youtu.be/nEMah52yaQE?si=KC62ZcjapU1Pj7ci जंतर-मंतर पर जुटे अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद…
कोरबा 21 जुलाई 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के अवसर पर वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने की उपलब्धियों को साझा किया गया। इस वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस की थीम ‘साझा भविष्य के लिए कौशल’ है। कार्यक्रम में बालको के वरिष्ठ अधिकारी, समुदाय के प्रतिनिधि, पूर्व प्रशिक्षु, वर्तमान प्रशिक्षु और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में स्किल स्कूल द्वारा सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताओं…
नई दिल्ली 21 जुलाई 2026। संसद के मानसून सत्र के बीच NEET पेपर लीक विवाद पर सियासी टकराव मंगलवार को उस समय और तेज हो गया, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रधानमंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बाद में राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटा दिया। कांग्रेस नेताओं का यह प्रदर्शन पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।…
बिलासपुर 22 जुलाई। बिलासपुर जिले में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों की सुबह उस वक्त मातम में बदल गई, जब मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। दर्दनाक हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य श्रमिक घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के श्रमिक गांव के ही एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर…
कोरबा 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच कोरबा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वनांचल क्षेत्र नकिया में उफनते नाले को पार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नाले के तेज बहाव में युवक बाइक समेत बह गया। घटना के 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त तलाश के बाद लापता युवक का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं घटना के वक्त बाइक सवार युवक के साथ मौजूद उसका साथी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। जानकारी के…
