Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
दुर्ग, 21 जुलाई 2026। दुर्ग जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। मजदूरी के लिए घर से निकली एक महिला को दो युवकों ने पहले सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, तो दोनों आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। गमछे से गला घोंटने के बाद सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के महज कुछ घंटों के भीतर पुलगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार…
बिलासपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस अब सड़क की राजनीति को धार देने की तैयारी में दिख रही है। बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सामने आये ताजा बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस अब केवल राज्य सरकार की नीतियों पर ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों को भी प्रदेश की राजनीति का हिस्सा बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. महंत ने अविश्वास प्रस्ताव, कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं और शिक्षकों के मुद्दों पर भाजपा सरकार…
रायपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान वेतन और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के एक हजार से अधिक अतिथि शिक्षक पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को आंदोलन ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। बारिश के बीच निकली रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शाम होते-होते प्रदर्शनकारियों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताया और देर…
रायपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है, लेकिन प्रदेश के उत्तरी जिलों में अभी भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शहर का…
कोरिया 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों और समाज के कथित प्रमुखों ने एक गर्भवती युवती का पहले ससुराल से अपहरण किया, फिर कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी गर्भावस्था खत्म करने के लिए जबरन गर्भपात की दवा खिलाने की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर…
बिलासपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे करोड़ों रुपये की सरकारी राशि की बंदरबांट के नए-नए राज सामने आ रहे हैं। अब पुलिस ने इस संगठित रैकेट में शामिल सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो नगर सैनिकों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी आपदा सहायता राशि की ठगी का पूरा खेल सिम्स अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष से शुरू होता था, जहां से हर मौत की सूचना सीधे गिरोह तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस के मुताबिक, रामकुमार पाटनवार (40) और रामेश्वर भास्कर (53) लंबे…
Health Tips: हिमालय की बर्फीली चोटियों में मिलने वाली बेहद दुर्लभ जड़ी-बूटी कीड़ा जड़ी (यार्सागुम्बा) को दुनिया की सबसे महंगी और बहुमूल्य औषधीय जड़ी-बूटियों में गिना जाता है। इसे ‘हिमालयन गोल्ड’ भी कहा जाता है। सदियों से तिब्बती, चीनी और भूटानी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इसका उपयोग कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। अब वैज्ञानिक शोध भी इसके औषधीय गुणों को लेकर लगातार अध्ययन कर रहे हैं। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की वर्ष 2020 की एक रिसर्च के मुताबिक, कीड़ा जड़ी मुख्य रूप से भारत के हिमालयी क्षेत्रों, नेपाल, भूटान और तिब्बत के…
नई दिल्ली। हर साल मानसून के साथ देशभर में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जापान की फार्मा कंपनी टाकेडा (Takeda) की डेंगू वैक्सीन QDENGA (TAK-003) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही भारत को अपनी पहली अधिकृत डेंगू वैक्सीन मिल गई है। इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां हर साल डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, QDENGA एक लाइव-एटेन्यूएटेड टेट्रावैलेंट वैक्सीन है,…
बिलासपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर सिम्स की पूर्व डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में आरोप है कि फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाली दस्तावेजों के जरिए सर्पदंश से मौत दिखाकर 17 करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी मुआवजा हड़प लिया गया। मामले में एसडीएम कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एसडीएम कार्यालय के बाबू नरेंद्र कौशिक, गरीब राम…
नई दिल्ली 20 जुलाई 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। पहले अनशन समाप्त करने के संकेत देने वाले वांगचुक अब अपने फैसले से पीछे हट गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक युवा प्रतिनिधियों को संसद भवन में जाकर सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। वांगचुक के इस ऐलान के बाद आंदोलन के और लंबा खिंचने की संभावना बढ़ गई है,…
