Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संतान की खुशहाली से जुड़ी मान्यता

    10/10/2026

    Vehicle Rules: गाड़ी की RC के पूरे हो गए 15 साल ? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें रिन्यू कराने का तरीका और फीस

    10/10/2026

    Healthy Tips: हवा में छिपा खतरा! PM2.5 चुपचाप बिगाड़ रहा फेफड़ों और दिल की सेहत, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक

    10/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»बड़ी खबर: SECL CMD कार्यालय में भूविस्थापित करेंगे तालाबंदी ! आश्वासन के बाद भी अधर में मांगें, भूविस्थापितों का फिर फूटा आक्रोश
    छत्तीसगढ़

    बड़ी खबर: SECL CMD कार्यालय में भूविस्थापित करेंगे तालाबंदी ! आश्वासन के बाद भी अधर में मांगें, भूविस्थापितों का फिर फूटा आक्रोश

    DW HindiBy DW Hindi29/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 29 सितंबर 2026। एसईसीएल की खदान से प्रभावित हरदीबाजार के भूविस्थापितों और ग्रामीणों का प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। 21 सितंबर की बैठक में मिले आश्वासन के बाद भी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने का आरोप लगाते हुए अब 5 अक्टूबर को SECL के बिलासपुर स्थित CMD कार्यालय के घेराव और तालाबंदी की चेतावनी दी गई है। ग्राम पंचायत हरदीबाजार के सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर ने SECL CMD को पत्र भेजकर आंदोलन की सूचना दी है। वहीं भूविस्थापितों के इस आंदोलन की खबर के बाद एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

    गौरतलब है कि एसईसीएल की दीपका परियोजना से प्रभावित हरदीबाजार, रेंकी और सराईसिंगार क्षेत्र के भूविस्थापितों की मांगों को लेकर 19 सितंबर को दीपका GM कार्यालय में तालाबंदी की गई थी। इसके बाद 21 सितंबर को बिलासपुर स्थित SECL मुख्यालय के CMD सभागार में प्रबंधन, ग्रामीणों और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की मौजूदगी में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास, मकान नापी और बसाहट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। रिपोर्टों के मुताबिक कुछ मामलों पर सहमति बनी, जबकि अन्य मांगों पर SECL प्रबंधन ने 4-5 दिनों में लिखित जवाब देने की बात कही थी। लेकिन समय बीतने के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं किये जाने का आरोप है।

    ऐसे में अब ग्राम पंचायत के पत्र में कहा गया है कि आश्वासन के बावजूद जमीन पर कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। इससे प्रभावित ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। भूविस्थापितों की प्रमुख मांगों में उचित मुआवजा, रोजगार, पुनर्वास और पूर्ण सुविधाओं के साथ बसाहट शामिल है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब तक विस्थापन से जुड़े मामलों का समाधान नहीं होता, तब तक उनके घरों और जमीन को लेकर आगे की कार्रवाई कैसे की जा सकती है। 21 सितंबर की बैठक के संबंध में प्रकाशित रिपोर्टों में यह भी बताया गया था कि मुआवजा दिए जाने से पहले हरदीबाजार में मकान नहीं तोड़ने की बात कही गई थी।

    अब सीधे CMD कार्यालय पर आंदोलन की चेतावनी

    ग्राम पंचायत हरदीबाजार के पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि लंबित मांगों पर तत्काल गंभीर और न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया तो 5 अक्टूबर को SECL CMD कार्यालय, बिलासपुर का घेराव और तालाबंदी की जाएगी। यानी दीपका GM कार्यालय से शुरू हुआ विरोध अब SECL के शीर्ष कार्यालय तक पहुंचने की तैयारी में है। आश्वासन बनाम कार्रवाई के बीच अब 5 अक्टूबर की तारीख महत्वपूर्ण हो गई है। SECL प्रबंधन की ओर से इस नई तालाबंदी की चेतावनी पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।

    5 अक्टूबर आंदोलन CMD कार्यालय घेराव Hardibazar News Korba News SECL SECL CMD SECL CMD Office SECL Deepka SECL Lockout SECL Protest SECL Protest News कोयला खदान कोरबा न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज जमीन अधिग्रहण तालाबंदी आंदोलन दीपका न्यूज पुनर्वास प्रेमचंद पटेल भूमि अधिग्रहण भूविस्थापितों की मांग मुआवजा रोजगार हरदीबाजार न्यूज हरदीबाजार भूविस्थापित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    VIDEO: कवर्धा किसान आंदोलन से साय सरकार की की बढ़ाई चिंता ! दीपक बैज ने भाजपा को घेरा; पूछा—अपने वैचारिक परिवार के संगठन की मांगें कब सुनेगी सरकार ?

    10/10/2026

    CG ब्रेकिंग: राजधानी में भीषण सड़क हादसे में पुलिस जवान समेत 2 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक अन्य की हालत गंभीर

    09/10/2026

    CG: कोरबा नगर निगम में अफसरशाही पर सवाल! EE रुचि साहू के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, भुगतान रोकने और दुर्व्यवहार के आरोप, CM पोर्टल से डिप्टी CM तक पहुंची शिकायत

    09/10/2026
    Don't Miss

    Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संतान की खुशहाली से जुड़ी मान्यता

    DW Hindi10/10/2026

    Ahoi Ashtami 2026 Date: अहोई अष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है।…

    Vehicle Rules: गाड़ी की RC के पूरे हो गए 15 साल ? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें रिन्यू कराने का तरीका और फीस

    10/10/2026

    Healthy Tips: हवा में छिपा खतरा! PM2.5 चुपचाप बिगाड़ रहा फेफड़ों और दिल की सेहत, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक

    10/10/2026

    VIDEO: कवर्धा किसान आंदोलन से साय सरकार की की बढ़ाई चिंता ! दीपक बैज ने भाजपा को घेरा; पूछा—अपने वैचारिक परिवार के संगठन की मांगें कब सुनेगी सरकार ?

    10/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.