Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 19 जुलाई 2026। कोरबा में एक निजी अस्पताल में जुड़वा नवजात बच्चों के इलाज को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय रहते सही इलाज और रेफर नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच तीखी बहस के साथ धक्का-मुक्की की भी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस…
बिलासपुर 19 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हमला सुनियोजित हत्या की साजिश का हिस्सा था। पुलिस के मुताबिक गौरेला निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस नेता की हत्या कराने के लिए हमलावरों को पांच-पांच लाख रुपये की सुपारी देने का लालच दिया था। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कथित मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला की ये वारदात…
कांकेर 19 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने दो स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य नर्स की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। विभागीय जांच में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही की पुष्टि हुई है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हर बड़ी घटना के बाद केवल निलंबन ही समाधान है, या फिर ऐसी घटनाओं…
रायपुर19 जुलाई 2026। पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी झारखंड के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस से राहत दी है, वहीं कई जिलों में जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की…
HEALTH TIPS : मानसून अपने साथ ठंडी हवाएं और गर्मी से राहत लेकर आता है, लेकिन यही मौसम संक्रमण और कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ा देता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या बारिश के मौसम में रोजाना मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक करना सुरक्षित है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही सावधानियों के साथ मानसून में वॉक जारी रखी जा सकती है, लेकिन मौसम की परिस्थितियों और अपनी सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित वॉक शरीर को फिट रखने, दिल को स्वस्थ बनाने और…
सूरजपुर 19 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक 40 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दो युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर कार में लिफ्ट दिया। इसके बाद बीच रास्ते में आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश करने के बाद गैंगरेप किया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक घटना 3 जुलाई की शाम की बतायी जा रही है। पीड़िता…
रायगढ़ 19 जुलाई 2026। रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक अज्ञात शख्स ने 40 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में जहां दहशत व्याप्त है। वहीं पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड पर अपराध दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की ये वारदात ऐसे समय सामने आई है, जब प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को…
दुर्ग19 जुलाई 2026। भिलाई के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र के प्रस्तावित निजीकरण का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने इस प्रस्तावित निजीकरण का विरोध करते हुए राज्य सरकार पर सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अस्पताल के निजीकरण का मामला नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य नीति और आम लोगों के इलाज के अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव का ये बयान दुर्ग में मीडिया से चर्चा के दौरान सामने आया। सिंहदेव ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों…
Rainy Season Health Alert: मानसून अपने साथ गर्मी से राहत और ठंडक जरूर लेकर आता है, लेकिन यह मौसम कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। इनमें सबसे आम समस्या है बारिश में भीगे जूते और मोजे लंबे समय तक पहने रहना। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह आदत पैरों को गंभीर संक्रमण की चपेट में ला सकती है। फंगल इंफेक्शन, छाले, नाखूनों का संक्रमण और गंभीर मामलों में ट्रेंच फुट जैसी समस्या भी हो सकती है। बारिश के दौरान जूते और मोजे भीग जाने पर पैरों की त्वचा लंबे समय तक नमी के संपर्क में रहती है। इससे त्वचा…
श्योपुर 19 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के चर्चित कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों के भोजन को लेकर कथित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। कांग्रेस नेता चीनी कुरैशी ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि चीतों को खिलाए जाने वाले बकरों के वजन में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता चीनी कुरैशी का आरोप है कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों के भोजन के लिए सप्लाई किए जाने वाले…
