Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: BJP में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शिकायत के बाद महिला गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    छत्तीसगढ़

    CG: BJP में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शिकायत के बाद महिला गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    DW HindiBy DW Hindi28/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर, 28 सितंबर 2026।  बिलासपुर में पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र के एक युवक से राजनीतिक दल में पद दिलाने और बड़े नेताओं से संपर्क का दावा कर 82 लाख 63 हजार 194 रुपये लेने का आरोप महिला पर लगा है। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी निवासी निखत परवीन साबरी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    पुलिस के मुताबिक सरकंडा के श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की करीब एक साल पहले फेसबुक के जरिए निखत परवीन से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल से जुड़ा कार्यकर्ता बताते हुए बड़े नेताओं से संपर्क होने का दावा किया। बताया गया है कि शुरुआत में महिला ने जमीन से जुड़े एक विवाद में युवक की मदद की। इससे युवक का उस पर भरोसा बढ़ गया। इसके बाद महिला ने उसे राजनीति में आने और पार्टी में बड़ा पद दिलाने का प्रस्ताव दिया।

    पार्टी फंड के नाम पर किस्तों में लिए पैसे

    शिकायत के अनुसार, पद दिलाने के नाम पर महिला ने पार्टी फंड और अन्य खर्चों का हवाला देकर अलग-अलग समय पर रकम जमा कराने को कहा। 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच युवक ने ऑनलाइन माध्यम से करीब 62 लाख 63 हजार 194 रुपये दिए, जबकि करीब 20 लाख रुपये नकद देने का दावा किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ रकम महिला की बहन के बैंक खाते में भी ट्रांसफर कराई गई थी। कुल रकम 82 लाख 63 हजार 194 रुपये बताई गई है। लाखों रुपये देने के बाद भी जब युवक को पार्टी में कोई पद नहीं मिला तो उसने महिला से रकम वापस मांगी।

    शिकायत के मुताबिक इसके बाद महिला ने पैसे लौटाने से इनकार किया और बातचीत बंद कर दी। युवक ने बार-बार संपर्क किया तो उसे कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उसने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी पहुंचकर निखत परवीन को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

    पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान महिला के खिलाफ मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी लोगों से पैसे लेने और धमकी देने से जुड़ी शिकायतों की जानकारी सामने आई है। पुलिस इन शिकायतों और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। हालांकि, राजनीतिक दल से महिला के वास्तविक जुड़ाव और पद दिलाने के दावे की पुलिस स्तर पर भी जांच की जा रही है। उपलब्ध पुलिस जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा पार्टी से जुड़ा होने का दावा किए जाने की बात सामने आई है।

    82 Lakh Fraud 82.63 Lakh Fraud 82.63 लाख की ठगी BJP Post Fraud BJP Youth Wing BJP में पद दिलाने के नाम पर ठगी Party Fund Fraud Political Fraud Political Fraud Case Woman Leader ठगी का मामला निखत परवीन साबरी पार्टी फंड के नाम पर ठगी पार्टी में पद का झांसा बिलासपुर ठगी बीजेपी युवा मोर्चा महिला गिरफ्तार महिला नेत्री राजनीतिक ठगी सरकंडा पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026

    दिल्ली में धरने के बाद चुनाव आयोग का बड़ा पलटवार, प्रेस रिलीज जारी कर कहा…‘4 बजे तक किसी ने मीटिंग का समय नहीं मांगा’, राहुल गांधी के दावों को ECI ने किया खारिज

    06/10/2026
    Don't Miss

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    DW Hindi07/10/2026

    Health Tips: काले चने भारतीय खान-पान का हिस्सा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर…

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.