Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 18 जुलाई 2026। खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ अब क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान और वैज्ञानिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र नागपुर के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक, सतत और मूल्यवर्धित उपयोग की दिशा में उठाया गया अहम कदम है। सरकार…
रायपुर 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के 172 करोड़ रुपये के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम के तत्कालीन प्रबंध संचालक (एमडी) अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि फर्जी भुगतान के इस मामले में कथित तौर पर कमीशन लिया गया। शनिवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। EOW के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद हुई। एजेंसी ने बताया…
नारायणपुर 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर कमीशन मांगने के मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में एक अधिवक्ता के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। नारायणपुर एसपी संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोतवाली थाना में एक शिकायत दर्ज कराई गई…
नई दिल्ली 18 जुलाई 2026। देश की अग्रणी कोयला उत्पादक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हरित एवं उत्तरदायी खनन को बढ़ावा देने के लिए एसईसीएल को ‘द टाइम्स इंटरनेट इकोप्रेन्योर्स अवॉर्ड्स-2026’ में प्रतिष्ठित ‘ग्रीन ट्रांज़िशन लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय सम्मान 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहान ने प्राप्त किया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक खान बंदी, भूमि पुनर्वास, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के प्रभावी उपयोग…
कोरबा 18 जुलाई 2026। कोरबा जिले में सीएसईबी पश्चिम के बंद पड़े लोतलोता राखड़ बांध को दोबारा संचालित करने की तैयारी के बीच बिजली उत्पादन कंपनी के एक अधिकारी के कथित बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियों में ग्रामीण बंद राखड़ बांध को दोबारा शुरू करने का विरोध कर रहे है। बातचीत के दौरान ही अतिरिक्त मुख्य अभियंता ग्रामीणों से कहते हुए नजर आ रहे है कि….काम तो शुरू होगा, अब मारना बोलो तो मारेंगे! अधिकारी के इस बयान के बाद ग्रामीण भड़क गये। ग्रामीणों का आरोप है कि काम शुरू कराने पहुंचे अधिकारी ने…
रायपुर, 19 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले और शराब घोटाले की जांच में कांग्रेस नेता एवं कारोबारी रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शनिवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने कोल लेवी मामले में उनकी पुलिस रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ा दी। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाले में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ओवरटाइम घोटाले में पूछताछ की अनुमति भी एजेंसी को मिल गई है। रिमांड बढ़ाने की मांग के दौरान EOW ने अदालत को बताया…
नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने संबंधित महिला को हिरासत में ले लिया। इस बीच सीजेपी ने आरोप लगाया कि हमलावरों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भेजा गया था। भाजपा की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पेपर…
कोरबा, 18 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में कोरबा में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ‘रन फॉर ग्रीन’ मैराथन का आयोजन किया गया। हरित कोरबा के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में स्कूली बच्चों के आकर्षक ज़ुम्बा डांस से हुई। इसके बाद महापौर संजु देवी राजपूत और कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। पूरे आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से…
नई दिल्ली 18 जुलाई 2026। जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस धरना स्थल से जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। जिससे मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन में शामिल कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाते समय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गयी। पुलिस की ओर से इन आरोपों…
कोरबा 17 जुलाई 2026। कोरबा के दादर में पांच साल के मासूम प्रकाश पटेल की आवारा कुत्तों के हमले में हुई मौत सिर्फ एक दर्दनाक हादसा नहीं है। यह उस व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है, जो हर त्रासदी के बाद सक्रिय तो दिखती है, लेकिन उससे पहले खामोश रहती है। घटना के बाद नगर निगम ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और आवारा कुत्तों की धरपकड़ व नसबंदी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन सबसे अहम सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई घटना से पहले नहीं हो…
