Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 17 जुलाई 2026। कोरबा वन मंडल में लकड़ी तस्करों पर भरोसा करना वन विभाग के अधिकारियों के लिए अब गले की हड्डी बन गया है। हैरानी की बात यह है कि विभागीय निगरानी में काटे गए लाखों रुपये मूल्य के पेड़ों के विशाल लट्ठे वन डिपो पहुंचने के बजाय कथित तौर पर पड़ोसी जिले भेज दिए गए। लेकिन वन विभाग के जवाबदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सीएसईबी के अफसर की सूचना के बाद वन विभाग की नींद खुली और अब मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार रेंजर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन…
रायपुर 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक भिड़ंत देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए 136 बिंदुओं का आरोप पत्र सदन के पटल पर रखा। इसके जवाब में भाजपा ने कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल उठाए, जिसके बाद सदन में तंज, पलटवार और राजनीतिक कटाक्षों का दौर शुरू हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार…
रायपुर 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराहट देखने को मिली। महतारी वंदन योजना, राशन व्यवस्था, सामूहिक विवाह योजना और अविश्वास प्रस्ताव जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने साय सरकार को घेरा। महतारी वंदन योजना पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया, जबकि प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार के खिलाफ 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश करते हुए अविश्वास प्रस्ताव सदन में रखा, जिससे सदन में सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सबसे ज्यादा हंगामा महतारी वंदन…
दुर्ग 17 जुलाई 2026। दुर्ग जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता का भाई पुलिस विभाग मंे एएसआई के पद पर पदस्थ है, जिसने पहली बार मामला रफा-दफा करवाकर भाई को बचा लिया। दूसरी बार वारदात होने पर मां ने 15 जुलाई को खुद थाने पहुंचकर इस घटना पर एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक घटना स्मृति…
अंबिकापुर 17 जुलाई 2026। झारखंड के धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर और वारंटी आरोपी साबिर आलम को पुलिस की वैध अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार कराने के मामले में अंबिकापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गैंगस्टर साबिर आलम से जुड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक धनबाद के बरोरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभय कुमार को सूचना मिली थी कि बैंकमोड़ थाना क्षेत्र का वारंटी गैंगस्टर…
बिलासपुर 17 जुलाई 2026। बिलासपुर में रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान डाॅक्टर और के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी केे मुताबिक मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में अयोध्या नगर निवासी डॉ. गेंदलाल…
रायपुर, 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन आज शुक्रवार को सियासी संग्राम अपने चरम पर रहेगा। कांग्रेस द्वारा साय सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सरकार के कामकाज को लेकर तीखी बहस होने की संभावना है। वहीं सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास और सहकारिता विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। https://youtu.be/wvwr-_LMWBA?si=Y9jdJHbgcg4yyisW गौरतलब है कि राज्य गठन के…
कोरबा, 16 जुलाई 2026। कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में 5 साल के एक मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने इतना खौफनाक हमला किया कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा अपने पिता से मिलकर अकेले घर लौट रहा था, तभी आवारा कुत्तों के झूंड ने उस पर हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोंचकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। जानकारी…
कोरबा 16 जुलाई 2026। कोयला उत्पादन के लिए देशभर में पहचान रखने वाला कोरबा अब खनन प्रभावित परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में भी नई मिसाल पेश करने जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष कुणाल दुदावत की पहल पर शुरू की गई ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ आर्थिक अभाव से जूझ रहे मेधावी विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रहकर उन प्रतिभाशाली छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है, जो अब तक…
दिल्ली 16 जुलाई 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। आमरण अनशन का शुक्रवार को 19वां दिन पूरा हो गया। लगातार गिरती सेहत को लेकर चिंता के बीच मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वांगचुक की नियमित मेडिकल जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाए। वांगचुक को जबरन भोजन या चिकित्सकीय हस्तक्षेप उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि “हर जिंदगी कीमती है” और सरकार की जिम्मेदारी…
