Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
भोपाल 16 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कथित फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रीवा लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए संविदा डॉक्टर महेश चंद शर्मा के सेवा रिकॉर्ड की जांच में आरोप है कि वे एक ओर शहडोल में पदस्थ थे, जबकि दूसरी ओर श्योपुर जिले से भी वर्षों तक संविदा डॉक्टर के तौर पर वेतन लेते रहे। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद डॉक्टर महेश चंद शर्मा के सेवा रिकॉर्ड…
छतरपुर 16 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम से जुड़े कथित फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अदालत में पेशी के बाद शालिग्राम गर्ग समेत गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान…
बलरामपुर 16 जुलाई 2026। बलरामपुर जिले में धान रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी एक पिकअप बुधवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाहन में 20 से 25 महिला मजदूर सवार थीं, जिनमें कई अन्य को भी चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देना हादसे की वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जारगिम-जुड़वानी के पास हुई। पुलिस के अनुसार परेवा गांव…
नई दिल्ली 16 जुलाई 2026। ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से तेज और आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। नए पोर्टल में यूजर इंटरफेस (UI) को पूरी तरह बदला गया है, ताकि यात्रियों को एयरलाइन टिकट बुकिंग जैसी सरल और तेज सुविधा मिल सके। वेबसाइट को फिलहाल बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है और यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इसमें आगे और सुधार किए जाएंगे। नई वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका क्लटर-फ्री डिजाइन है। अब होमपेज पर अनावश्यक पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और बार-बार आने…
रायपुर 15 जुलाई 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े कथित हजारों करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक विकास गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 10 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। एजेंसी का कहना है कि इस दौरान हवाला नेटवर्क, शेल कंपनियों, विदेशी लेनदेन और कथित अवैध धन के निवेश से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। ED ने विकास गर्ग को मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद…
रायपुर 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहलाने वाला मैनपाट अब सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के नए मॉडल के रूप में भी पहचान बना रहा है। यहां नाशपाती के बागान पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं और किसानों के लिए आय का नया स्रोत बन रहे हैं। इसकी एक मिसाल मैनपाट के बारिमा गांव के किसान मनोज यादव हैं, जिन्होंने बंजर जमीन पर नाशपाती का बाग तैयार कर हर साल लाखों रुपये की कमाई का रास्ता बनाया है। मनोज यादव ने वर्ष 2017-18 में उद्यानिकी विभाग की मदद से कमलेश्वरपुर स्थित शासकीय उद्यान रोपणी…
कोरबा 15 जुलाई 2026। कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच एक बार फिर इस हाईवे पर सड़क सुरक्षा गंभीर सवाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है। पुलिस के मुताबिक कोनकोना…
कोरबा 15 जुलाई 2026। नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने कार्यकाल के डेढ़ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में शहर के सभी 67 वार्डों में बिना राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्य कराए गए। सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता देते हुए 537 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं, 434 नए विकास कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनमें 76 पूरे हो चुके हैं, 149 पर काम जारी है और 209 कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। महापौर…
कोरबा 15 जुलाई 2026। एसईसीएल की गेवरा परियोजना के बैकअप ऑफिस में हुई लूट की घटना में दीपका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि इस कार्रवाई के बावजूद कोरबा के कोयला खदान क्षेत्रों में सक्रिय कबाड़ और केबल चोरी करने वाले गिरोहों के बढ़ते आतंक पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कप्तान की सख्ती और लगातार कार्रवाई के दावों के बीच एसईसीएल की खदानों में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई की रात करीब…
रायपुर 15 जुलाई 2026। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से गिरफ्तार किए गए विकास गर्ग को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां एजेंसी ने उससे पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग की। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद प्रदेश की सियासत में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। https://youtu.be/Q1PJupfGSHc?si=0vSu5MOcRjy1SiFF आपको बता दे ED ने…
