Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 23 सितंबर 2026। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को जमीन विवाद में भतीजे ने अपने बुजुर्ग चाचा को मौत के घाट उतार दिया था, तो अब पसान थाना क्षेत्र के लैंगा पंचायत के लाकड़हा गांव में 25 वर्षीय महिला की पत्थर से सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लगातार दो हत्याओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैंगा के लाकड़हा गांव का है। बताया जा रहा है कि…
नई दिल्ली 23 सितंबर 2026। मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अब सियासी सवाल और तेज हो गए हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं। रिपोर्ट के मुताबिक इन आपत्तियों में नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता नाम हटाने, बहाली और चुनावी डेटा के प्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष ने…
कोरबा 23 सितंबर 2026। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच कोरबा से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के मोबाइल को हैक कर लिया। इसके बाद उनके WhatsApp नंबर से परिचितों और अन्य लोगों को पैसे भेजने के मैसेज किए जाने लगे। मैसेज में 76 हजार रुपये भेजने की मांग की गई।मामले की जानकारी सामने आने के बाद विधायक ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया और किसी भी तरह का पैसा ट्रांसफर नहीं करने की अपील की। जानकारी के मुताबिक ये…
Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने के साथ ही वजन घनाटा एक बड़ी चुनौती है। तेजी से वजन कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली GLP-1 दवाओं को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। Ozempic और Wegovy में इस्तेमाल होने वाले semaglutide तथा Zepbound में इस्तेमाल होने वाले tirzepatide जैसी दवाएं डायबिटीज और कुछ मामलों में वजन प्रबंधन के लिए डॉक्टरों की निगरानी में इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन इनके इस्तेमाल को लेकर आंखों से जुड़ी एक दुर्लभ समस्या ने चिंता बढ़ाई है। यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) की सुरक्षा समिति ने 2025 में समीक्षा के बाद निष्कर्ष…
धमतरी 23 सितंबर 2026। धमतरी जिले के ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क सेंटर से जुड़ा एक बड़ा बैंकिंग फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि कियोस्क संचालक ने करीब 10 वर्षों की अवधि में 29 खाताधारकों से रकम लेकर उनके नाम पर फर्जी FD तैयार की और बैंक रिकॉर्ड में जमा किए बिना रकम का गबन कर लिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कुछ खाताधारक अपनी FD की रकम निकालने के लिए बैंक पहुंचे। बैंक में जांच के दौरान पता चला कि उनके नाम पर ऐसी कोई FD दर्ज ही नहीं थी। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत…
नई दिल्ली 23 सितंबर 2026। स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले टेम्पर्ड ग्लास और स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को लेकर केंद्र सरकार ने नए नियम लागू करने की तैयारी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को अनिवार्य रजिस्ट्रेशन स्कीम (CRS) के दायरे में शामिल किया है। नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। सरकार के इस कदम का मकसद बाजार में बिकने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर्स की गुणवत्ता को तय मानकों के अनुरूप करना है। इसके बाद निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर्स की बिक्री…
Vaman Jayanti 2026: भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन की जयंती इस वर्ष 23 सितंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने राजा बलि के अभिमान को दूर करने और देवराज इंद्र को स्वर्ग का अधिकार वापस दिलाने के लिए बटुक ब्रह्मचारी के रूप में वामन अवतार लिया था। वामन जयंती पर भगवान विष्णु के इस स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि भगवान वामन का प्राकट्य भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र और अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इसी वजह से वामन जयंती के दिन मध्याह्न काल में…
नई दिल्ली 22 सितंबर 2026। UPI से भुगतान करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए UPI Merchant Discount Rate यानी MDR के नियमों को लेकर टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि MDR का बोझ ग्राहक पर नहीं डाला जाएगा। केंद्र सरकार के 15 सितंबर के स्पष्टीकरण के मुताबिक, ₹2,000 तक के सामान्य व्यापारी भुगतान पर MDR नहीं लगेगा। वहीं ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी लेन-देन पर MDR लागू होगा। रेलवे को उन आवश्यक क्षेत्रों की…
कोरबा 22 सिंतबर 2026। भारत जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऊर्जा क्षेत्र आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक बिजली उत्पादन से लेकर सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बिजली पहुंचाने वाले नेटवर्क तक, देश का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही डेटा सेंटर, डिजिटल सुविधाओं, उद्योगों और व्यवसायों के विस्तार से भरोसेमंद बिजली की मांग भी बढ़ रही है।बिजली का उत्पादन करना केवल शुरुआत है, उसे जरूरत की जगह…
कोरबा 22 सितंबर 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा में शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग के इस्तेमाल को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस मल्टीलेवल पार्किंग से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद जताई गई थी, लोकार्पण के दो महीने बाद भी उसकी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 23 जुलाई को डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने इस मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया था। उस समय अधिकारियों की ओर से पार्किंग के उपयोग से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर…
