Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

बलरामपुर 12 जुलाई 2026। बलरामपुर जिले में 48 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम घर लौट रही महिला को तीन युवकों ने जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रघुनानगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, महिला शनिवार शाम खेत की जुताई का भुगतान कर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में मिले तीन युवकों…

Read More

रायपुर 12 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की जा रही ‘अमृत फार्मेसी’ योजना विवादों में घिर गई है। सरकारी अस्पतालों में अमृत फार्मेसी के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL Lifecare Limited) को सौंपे जाने और अस्पताल परिसरों में निशुल्क जगह उपलब्ध कराने संबंधी विभागीय पत्र सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में पहले से ‘हमर लैब’ का संचालन कर रही एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को अब अमृत फार्मेसी चलाने की जिम्मेदारी भी…

Read More

कोरबा 12 जुलाई 2026। कोरबा जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला बांकीमोंगरा थाना परिसर का है, जहां पुलिस अभिरक्षा में जब्त ट्रेलर के केबिन का शीशा तोड़कर कथित रूप से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह घटना थाना परिसर के भीतर हुई, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं पुलिस के पास थी। इस घटना ने बांकी मोंगरा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला…

Read More

सक्ती 12 जुलाई 2026। सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्र को बीच रास्ते से जबरन उठाया, सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना अड़भार थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल…

Read More

जीपीएम 12 जुलाई 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम ने रविवार को शासकीय अवकाश के दिन ही कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण कर अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों की शुरुआत की। छुट्टी के दिन पदभार संभालने के उनके फैसले को जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है और इसकी जिलेभर में चर्चा हो रही है। रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय…

Read More

गरियाबंद 12 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक स्थित गाजीमुड़ा प्राथमिक शाला के बच्चे पिछले दो वर्षों से अपने स्कूल भवन के बजाय वन विभाग के एक आवास में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस स्कूल भवन के निर्माण को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ‘स्कूल जतन योजना‘ के तहत स्वीकृति मिली थी, उसका निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। ऐसे में बच्चों का भविष्य उधार के भवन में सिमटकर रह गया है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के गाजीमुड़ा…

Read More

कोंडागांव 12 जुलाई 2026। कोंडागांव जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार के चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की एक तेज रफ्तार यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में जा घुसी। पुलिस के मुताबिक कार में सवार तीन लोग कोंडागांव से गीदम की ओर जा रहे थे। तभी सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार…

Read More

बिलासपुर 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान गर्भावस्था के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में शामिल नहीं हो सकीं महिला अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण आदेश में पहले खारिज की गई याचिका को पुनः बहाल करते हुए मामले की नए सिरे से सुनवाई का फैसला किया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि गर्भावस्था के आधार पर फिजिकल टेस्ट स्थगित करने के मुद्दे पर अब तक कोई स्पष्ट न्यायिक निर्णय नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य में पुलिस भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन…

Read More

रायपुर 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस व्यापक फेरबदल में एक आईजी रेंज, 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), डीआईजी और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। राजनांदगांव रेंज को मिला नया IG तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव का है। वे अब तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य…

Read More

कोरबा 10 जुलाई 2026। कोरबा जिले में पंचायत स्तर पर कथित वित्तीय अनियमितता औैर गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता बघेल को 37 लाख 26 हजार रुपये सरकारी राशि के गबन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम न्यायालय की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना ने एक बार फिर पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत गुरसिया के स्थानीय ग्रामवासियों ने सरपंच हेमलता बघेल के खिलाफ…

Read More