Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 20 सितंबर 2026। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। 18 से 20 सितंबर तक नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया भी उपस्थित…
रायपुर 20 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से निष्कासित चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पहली सूची जारी करते हुए अलग-अलग जिलों के 20 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर 20 सितंबर को आदेश जारी किया गया। निष्कासन रद्द होने के साथ ही इन नेताओं के लिए पार्टी संगठन में दोबारा सक्रिय होने का रास्ता खुल गया है। पहली सूची में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और…
महासमुंद 20 सितंबर 2026। महासमुंद जिले के एक सरकारी स्कूल में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 लिपिक ने डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल कर अपने पदनाम को बदलकर खुद को व्याख्याता एलबी के रूप में दर्ज कर लिया और करीब आठ महीने तक बढ़ा हुआ वेतन प्राप्त करता रहा। इस प्रक्रिया में शासन को करीब 13 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। मामले का खुलासा होने के बाद लिपिक को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के…
CG: बालोद में यात्रियों से भरी बस नाले में पलटी, परिचालक की दबने से मौत; 35 से ज्यादा यात्री थे सवार
बालोद 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग पर करहीभदर मोड़ के पास यात्रियों से भरी डीआरडी कंपनी की बस क्रमांक CG 04 JC 1253 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले के पास पलट गई। हादसे में बस का परिचालक नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में 35 से अधिक यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस के अंदर फंसे…
रायपुर 19 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच करीब 30 लाख रुपये के लेनदेन और ब्याज की रकम को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सफेद स्कूटी, धारदार हथियार, हथौड़ा, तीन ब्लैंक चेक, पर्स, दोनों के मोबाइल फोन और खून से सने जूते-मोजे व कपड़े बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात…
रायपुर, 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य स्थित तारा कोल ब्लॉक को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती दी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस चुनौती पर पोस्टर के जरिए पलटवार किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के कार्टून बनाए गए हैं। पोस्टर के जरिए भाजपा ने बघेल को असम का प्रभारी बनाए जाने के बाद…
रायपुर 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मोटर वाहन से जुड़े काम कराने वाले लोगों के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। करीब 32 साल बाद विभिन्न परिवहन सेवाओं की फीस में संशोधन किया गया है। नई दरों को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है और इसके साथ ही कई सेवाओं के लिए अब लोगों को पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। इसका सीधा असर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या नवीनीकरण कराने वाले आम वाहन मालिकों से लेकर बस, टैक्सी, मालवाहक और अन्य व्यावसायिक वाहन संचालकों पर पड़ेगा। सबसे बड़ा झटका बस संचालकों को लगा है, क्योंकि…
Bank Holiday 19 September 2026: अगर आपको आज बैंक की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। 19 सितंबर 2026, शनिवार को देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं, क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक बैंक आम तौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को कामकाज होता है। हालांकि, बैंक की छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी स्थानीय छुट्टी के…
Birth-Death Certificate New Rules: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रोजमर्रा की जिंदगी के बेहद जरूरी दस्तावेज हैं। बच्चे के स्कूल में दाखिले से लेकर सरकारी योजनाओं और कई आधिकारिक कामों में जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। वहीं, मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल बैंक खाते, संपत्ति और दूसरे कानूनी एवं वित्तीय मामलों में किया जाता है। ऐसे में अगर जन्म या मृत्यु का रजिस्ट्रेशन समय पर नहीं कराया गया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 1 अक्टूबर 2026 से जन्म और मृत्यु के देरी से रजिस्ट्रेशन के नियम सख्त होने जा रहे हैं। Registration of Births…
नई दिल्ली 19 सितंबर 2026। ट्रेन से सफर करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए भारतीय रेलवे ने कुछ विशेष सुविधाएं और आरक्षण प्रावधान किए हैं। खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान गर्भवती महिला को लोअर बर्थ मिलने की व्यवस्था की गई है, ताकि उसे चढ़ने-उतरने और ऊपर की बर्थ पर जाने में परेशानी न हो। रेलवे के अनुसार स्लीपर, 3AC और 2AC में वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का संयुक्त कोटा निर्धारित है। सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में यह व्यवस्था कोचों की संख्या के आधार पर…
