Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

बिश्रामपुर 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल और एक युवक अज्ञात वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कनकपुर निवासी 20 वर्षीय प्रकाश सिंह अपने दो दोस्तों संदीप राजवाड़े और बलबीर यादव के साथ मंगलवार शाम मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे। देर…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री पर हुए जानलेवा हमले और 60 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और वाहन भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, भुलसीडीह निवासी कपिलेश्वर धीरज पोल्ट्री फार्म के व्यवसाय से जुड़े हैं और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास उनकी दुकान है। बुधवार देर रात…

Read More

रायपुर 3 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई अब सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संकट बनती जा रही है। तीन दिन पहले 80 मकानों पर चली बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब राजधानी की सड़कों तक पहुंच गया है। विस्थापित ग्रामीण पहले कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे, फिर मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया और अब मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जिससे इस पूरे विवाद ने सियासी रंग और गहरा कर लिया है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर…

Read More

रायगढ़ 3 जुलाई 2026। रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और एक युवती के बीच कथित अश्लील मैसेज विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती अपने होेने वाले मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंचकर जमकर हंगामा और मारपीट करती नजर आई थी। इस घटना के बाद अब एक नए कथित वायरल वीडियो ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है। कथित वीडियो में युवती प्रोफेसर से ढाई लाख रुपये की मांग करती सुनाई दे रही है। रायगढ़ में प्रोफेसर और युवती के बीच शुरू…

Read More

बलरामपुर 3 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण अंचलों में आज भी मौजूद रूढ़िवादी सामाजिक परंपराओं और सामाजिक बहिष्कार जैसी प्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला सरपंच को शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता द्वारा सम्मान स्वरूप माला पहनाए जाने के बाद पूरे परिवार का कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। परिवार का दावा है कि पिछले एक साल से उन्हें सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगवां गांव का है।…

Read More

दुर्ग 3 जुलाई 2026। दुर्ग जिले में 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। दोनों पीड़ित सगी बहनें हैं, उनकी उम्र 7 और 9 साल है। बताया जा रहा हैै कि पड़ोस में रहनेे वाला 17 वर्षीय नाबालिग लड़का बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर में बुलाता था, और फिर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर नाबालिग आरोेपी केे खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार 2…

Read More

कोरबा/बलरामपुर 3 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली जानलेवा साबित हो रही है। कोरबा और बलरामपुर जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमान में शुक्रवार दोपहर किसान धनीराम पटेल अपने…

Read More

जांजगीर-चांपा 3 जुलाई 2026। जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़सरा स्थित शासकीय स्कूल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका स्कूल परिसर में कमरें के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। मामला सामने…

Read More

रायपुर 3 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। एक ओर विस्थापित परिवार अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं, तो दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस उनके समर्थन में खुलकर मैदान में उतर आई है। वहीं सत्ताधारी भाजपा के सीनियर लीडर और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में अब येे पूरा मामला प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। गौैरतलब है…

Read More

रायपुर 3 जुलाई 2026। रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। खास बात यह है कि राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल विपक्ष के साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी उठाए हैं। उन्होंने नकटी गांव में हुई बेदखली और तोड़फोड़ की कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नई दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि….रात के अंधेरे में बरसात के…

Read More