Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    15/11/2026

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
    छत्तीसगढ़

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    DW HindiBy DW Hindi17/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 17 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संयंत्र की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में पूजा-अर्चना कर कंपनी की निरंतर प्रगति, कर्मचारियों की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई। सुबह से ही संयंत्र परिसर में उत्सव का माहौल रहा।  विभिन्न इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक सजावट की गई। कंपनी के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया।

    धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्पकला और निर्माण का देवता माना जाता है। उनकी आराधना बालको की उस कार्यसंस्कृति को भी अभिव्यक्त करती है, जिसमें सुरक्षा, नवाचार, जिम्मेदारी और निरंतर प्रगति को विशेष महत्व दिया जाता है। यह अवसर प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और सामूहिक प्रयासों से बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने कहा, “भगवान विश्वकर्मा की आराधना हमें सृजन के साथ सुरक्षा और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है।

    बालको में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान हमारी सामूहिक प्रगति का आधार है। सुरक्षित कार्यसंस्कृति, नवाचार और टीम भावना के साथ हम औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” बालको में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन औद्योगिक परंपरा और आधुनिक कार्यसंस्कृति के सुंदर संगम का प्रतीक है। यह पर्व कर्मचारियों के बीच एकजुटता को मजबूत करने के साथ सुरक्षित, जिम्मेदार और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026
    Don't Miss

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    DW Hindi15/11/2026

    Health Tips: सर्दियों में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में…

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.