Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
Health Tips : पीठ में दर्द होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोस्चर, भारी सामान उठाना या मांसपेशियों में खिंचाव इसकी सामान्य वजहें हो सकती हैं। लेकिन अगर दर्द बार-बार हो रहा है या सामान्य इलाज से भी ठीक नहीं हो रहा, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है। कई मामलों में पीठ का दर्द किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। किडनी का दर्द सामान्य कमर दर्द से अलग होता है। यह दर्द आमतौर पर पसलियों के नीचे, पीठ के दाएं या बाएं हिस्से में…
रायपुर 9 जुलाई 2026: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क धंसने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर हुई राज्य स्तरीय जांच के बाद निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में लापरवाही पाए जाने पर दो इंजीनियरों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और कार्यपालन अभियंता के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजने का फैसला भी लिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने गुरुवार को खारिया…
कोरबा 9 जुलाई 2026: कोरबा जिले में देर रात तक बार संचालित कर आबकारी नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सजग कोरबा- सतर्क कोरबा अभियान के तहत पाम मॉल स्थित ‘वन नाइट क्लब‘ और सेंटर प्वाइंट स्थित बार में देर रात पुलिस की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों बार में निर्धारित समय के बाद भी ग्राहकों को शराब परोसी जाती मिली। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने बार के मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर…
रायपुर 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की पहली बैठक हुई। बैठक में ई-रिक्शा सहायता योजना का अनुदान दोगुना करने से लेकर गिग वर्कर्स, चरवाहों और मेधावी विद्यार्थियों के लिए नई योजनाएं शुरू करने जैसे कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में सबसे बड़ा निर्णय ई-रिक्शा सहायता योजना को लेकर लिया गया। अब तक इस योजना के तहत असंगठित श्रमिकों को 50…
बीजापुर 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में वन्यजीवों का शिकार लगातार गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। ताजा मामला बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व का है, जहां बाघ शिकार प्रकरण में लापरवाही सामने आने के बाद वन विभाग ने पासेवाड़ा रेंज के रेंजर समेत तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि इस कार्रवाई ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या केवल निलंबन से वन्यजीवों के शिकार पर रोक लग पाएगी ? जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर रेंजर कमल कश्यप, डिप्टी…
रायपुर 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत आईएएस विजय दयाराम के. को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे संतोष कुमार देवांगन का स्थान लेंगे। वहीं संतोष कुमार देवांगन को विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय दयाराम के. इससे पहले संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इसी तरह आईएएस हेमंत रमेश नंदनवार (2020 बैच) को संचालक,…
नई दिल्ली9 जुलाई 2026। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद निवेशकों की वापसी से बाजार में शुरुआती खरीदारी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 72 अंकों की बढ़त के साथ 76,571 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी 46 अंक चढ़कर 23,928 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बुधवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,677 अंक लुढ़ककर 76,503.60 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 516.65 अंक टूटकर…
रायपुर 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जांच को आगे बढ़ाते हुए रायपुर की विशेष अदालत में 25 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। विशेष अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले के आठ प्रमुख आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से पहले ही जमानत प्राप्त कर चुके 17 आरोपियों को फिलहाल राहत मिली है और उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट में रितेश यादव, राहुल वक्ते, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, सुनील दम्मानी, भीम यादव, अमित…
कोरबा 9 जुलाई 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ऐश डाइक-2 (जामबहार गांव, एचटी टॉवर क्षेत्र) में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास का उद्देश्य डाइक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करना एवं विभिन्न टीमों की आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना था। मॉक ड्रिल के दौरान भारी बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति के कारण डाइक के ऊपर से पानी बहने और उसके क्षतिग्रस्त होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सायरन बजाया गया और साइट इमरजेंसी प्लान के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत…
कोरबा 9 जुलाई 2026। कोरबा जिले में राजस्व विभाग में व्याप्त लापरवाही और लेटलतीफी पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख अपनाया है। तहसील कार्यालय बरपाली के औचक निरीक्षण में नकल शाखा के कामकाज में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद कलेक्टर ने नकल शाखा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के इस एक्शन के बाद राजस्व विभाग में मनमानी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बरपाली तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नकल शाखा…
