Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला
    छत्तीसगढ़

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    DW HindiBy DW Hindi18/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 18 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के प्रयास संस्था स्कूल से सामने आया एक मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ करने का आरोप लगाया गया और कुछ ही दिनों बाद उसे संस्था से बाहर कर ट्रांसफर सर्टिफिकेट थमा दिया गया।आरोप है कि स्कूल में छात्र को तांत्रिक क्रिया करते देखने के बाद साथ में रहने वाले बच्चे डर गये। मामले की जानकारी के बाद स्कूल प्रबंधन ने इस पर एक्शन लिया गया। इस पूरे प्रकरण के बाद अब छात्र के परिजनों ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

    जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला प्रयास संस्था विद्यालय का है। परिजनों के मुताबिक छात्र का प्रयास संस्था में 3 सितंबर को एडमिशन कराया गया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य बताया गया, लेकिन कुछ समय बाद संस्था की ओर से बच्चे पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद छात्र को संस्था से बाहर कर दिया गया और उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट दे दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के खिलाफ कार्रवाई से पहले उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं दी गई। कार्रवाई होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली।

    मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर छात्र पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप किस घटना या किस आधार पर लगाया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें बच्चे के खिलाफ लगाए गए आरोपों और कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संस्था की ओर से मामले में विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है। परिजनों ने संस्था के अधिकारियों पर कुछ दस्तावेजों में कथित तौर पर जबरन हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, परिवार ने प्राचार्य प्रमिला शुक्ला पर धमकाने का भी आरोप लगाया है।

    परिजनों का दावा है कि उन्हें बच्चे का पक्ष रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटनाक्रम के बाद परिजन बच्चे को लेकर महासमुंद लौट गए हैं। मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में कई सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

    छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप किस आधार पर लगाया गया? संस्था ने बच्चे को बाहर करने से पहले क्या प्रक्रिया अपनाई? क्या परिजनों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया? और दस्तावेजों पर कथित रूप से हस्ताक्षर कराने के आरोपों में कितनी सच्चाई है?फिलहाल परिजनों की शिकायत के बाद मामला मुख्यमंत्री शिकायत सेल तक पहुंच चुका है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में इस अजीबोगरीब मामले के पीछे की असली कहानी क्या सामने आती है।

    9वीं कक्षा का छात्र CG News Chhattisgarh Education News Class 9 Student CM Complaint Cell Parents Complaint Pramila Shukla Prayas Institution School School Controversy Student Expelled From School Tantrik Kriya Tantrik Kriya Allegation छत्तीसगढ़ न्यूज छात्र के परिजनों की शिकायत छात्र पर कार्रवाई छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप ट्रांसफर सर्टिफिकेट तांत्रिक क्रिया प्रयास संस्था स्कूल प्रयास स्कूल रायपुर प्राचार्य प्रमिला शुक्ला महासमुंद न्यूज मुख्यमंत्री शिकायत सेल रायपुर न्यूज रायपुर शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग स्कूल प्रबंधन स्कूल में विवाद स्कूल विवाद स्कूल से छात्र बाहर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026
    Don't Miss

    CG: बलौदाबाजार में शराबी शिक्षक पर छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का गंभीर आरोप, प्रिंसिपल पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप

    DW Hindi18/09/2026

    बलौदाबाजार 18 सितंबर 2026। बलौदाबाजार में पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल…

    CG: राजधानी के इस विद्यायल में 9वीं का छात्र कर रहा था ऐसा काम…जिसे देख सब रह गये दंग ! स्कूल ने सीधे थमा दिया TC, अब CM शिकायत सेल पहुंचा मामला

    18/09/2026

    CG Politics: रायगढ़ में 8 बीजेपी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे पर भूपेश बघेल का तंज, कहा….‘गारंटी ढेर, डबल इंजन से धुआँ निकल रहा, सरकार ठप है’

    18/09/2026

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.