Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
सक्ती 1 जुलाई 2026। सक्ती जिले में दिनदहाड़े हुई युवती की गोली मारकर हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश का नहीं, बल्कि अवैध प्रेम संबंध का परिणाम थी। पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए पति-पत्नी ने मिलकर चार लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 26 जून को सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की अज्ञात बदमाशों ने…
कोरबा 1 जुलाई 2026। कोरबा जिले के छुरी में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और मिर्च पाउडर फेंककर कट्टे और चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ज्वेलरी दुकान के संचालक की सतर्कता और साहस के कारण लूटेरे दुकान से ज्यादा सामानों की लूट करने में नाकाम रहे। भागते समय आरोपी अपना कट्टा और प्लैटिना मोटरसाइकिल भी छोड़ गए। जानकारी…
रायपुर 1 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपये जारी किए हैं। यह राशि नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि और तीनों प्रकार के नगरीय निकायों में पार्षद निधि के तहत दी गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राशि जारी करने के आदेश जारी किए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता…
इंदौर/दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दौसा जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के.…
नई दिल्ली 1 जुलाई 2026। महीने के पहले दिन आम लोगों और खासकर होटल, रेस्तरां व छोटे कारोबारियों को महंगाई से राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है। यह इस साल पहली बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के…
नई दिल्ली 1 जुलाई 2026। । देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती कर आम वाहन चालकों को राहत दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। नई दरें बुधवार से देशभर में नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर लागू हो गई हैं। यह पिछले दो वर्षों से अधिक समय में किसी भी ईंधन रिटेलर द्वारा की गई पहली बड़ी मूल्य कटौती मानी जा रही है। कंपनी का…
रायपुर 1 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में बारिश के दौरान खुले गड्ढों, नालियों और निर्माणाधीन स्थलों पर हादसों में बच्चों की लगातार हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्यभर में विशेष सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सभी जिला कलेक्टरों और नगरीय निकायों को तत्काल सर्वे कर खुले गड्ढों और खतरनाक स्थानों को सुरक्षित करने की अनुशंसा की है। साथ ही 7 जुलाई 2026 तक कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। आयोग ने कहा है कि सभी शहरी क्षेत्रों में विशेष सर्वे…
कोरबा 1 जुलाई 2026। पुलिस महकमे में तबादले सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया माने जाते हैं, लेकिन जब किसी अधिकारी की नई तैनाती महज 12 घंटे भी नहीं टिक पाए, तो सवाल केवल तबादले तक सीमित नहीं रहते। कोरबा में नगर कोतवाली की नियुक्ति और 12 घंटे के भीतर लाइन अटैच कर देने के फैसले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर नई बहस छेड़ दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब शहर लगातार हत्या, नशे और बढ़ते अपराधों को लेकर सुर्खियों में है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या केवल चेहरे बदलने से कानून-व्यवस्था की चुनौतियों…
कोरबा, 1 जुलाई 2026। कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठने और दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान संचालक और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोरबा शहर में साप्ताहिक अवकाश के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। देर रात स्थानीय लोगों की नजर पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर से निकल रहे धुएं पर पड़ी। इसके बाद दुकान…
जगदलपुर 30 जून 2026। जगदलपुर पुलिस विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वेतन घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात यह है कि जिस विभाग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के भीतर पुलिस कर्मियों के वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। इस खुलासे के बाद एसपी कार्यालय के वेतन, स्थापना और ट्रेजरी शाखा से जुड़े तीन आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी की जानकारी सामने आ…
