Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»Railway Urban Bank Recruitment 2026: रेलवे अर्बन बैंक में ग्रुप-C के 35 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, 17 सितंबर से आवेदन शुरू
    हेडलाइन

    Railway Urban Bank Recruitment 2026: रेलवे अर्बन बैंक में ग्रुप-C के 35 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, 17 सितंबर से आवेदन शुरू

    DW HindiBy DW Hindi15/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 15 सितंबर 2026। दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी यानी रेलवे अर्बन बैंक ने अपने शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों के लिए रोजगार का अवसर दिया है। सोसाइटी ने ग्रुप-C के 35 पदों पर भर्ती प्रक्रिया-2026 शुरू करने की घोषणा की है। भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 17 सितंबर 2026 से मिलेंगे और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। सोसाइटी के चेयरपर्सन एस.पी. सिंह और वाइस-चेयरपर्सन एम. रविकांत ने बताया कि यह भर्ती परिवर्तन पैनल की ओर से किए गए रोजगार संबंधी वादे के अनुरूप की जा रही है।

    भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग वेतन स्तर निर्धारित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35 पद शामिल हैं। इनमें अकाउंटेंट असिस्टेंट के 2 पद पे लेवल-5, केयरटेकर कम इलेक्ट्रिशियन के 6 पद लेवल-2, जूनियर क्लर्क कम कंप्यूटर असिस्टेंट के 25 पद लेवल-2, पीएस टू चीफ मैनेजर का 1 पद लेवल-6 और स्टेनोग्राफर का 1 पद लेवल-5 शामिल है। जारी सूचना के मुताबिक पात्रता के लिए उम्र की गणना 1 सितंबर 2025 से की जाएगी। संबंधित शेयरधारक, सदस्य या स्टाफ के लिए 1 सितंबर 2025 तक 12 सीएमटीडी रिकवरी या शेयर सर्टिफिकेट जारी होने के 12 महीने, इनमें से जो भी पहले हो, की शर्त पूरी करना जरूरी होगा।

    CBT के बाद कई चरणों में चयन

    उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और मौखिक साक्षात्कार से गुजरना होगा।

    • CBT — 100 अंक
    • ग्रुप डिस्कशन — 5 अंक
    • ड्राफ्टिंग — 5 अंक
    • कंप्यूटर स्किल टेस्ट — 10 अंक
    • मौखिक साक्षात्कार — 10 अंक

    इन सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।  आवेदन फॉर्म की कीमत 10 रुपये रखी गई है, जबकि प्रत्येक पद के लिए 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा। उम्मीदवार अधिकतम दो पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकेंगे।

    17 सितंबर से मिलेंगे आवेदन फॉर्म

    आवेदन फॉर्म 17 सितंबर 2026 से सोसाइटी की सभी शाखाओं और एक्सटेंशन काउंटरों पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। शैक्षणिक योग्यता, पदवार पात्रता और अन्य नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी सोसाइटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। रेलवे अर्बन बैंक की इस भर्ती से संबंधित पात्र शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए पदवार शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच करना जरूरी होगा।

    35 पदों पर भर्ती CBT Exam Government Jobs Group C Recruitment Railway Jobs Railway Urban Bank Recruitment 2026 Railway Urban Bank Vacancy अकाउंटेंट असिस्टेंट आवेदन 17 सितंबर 2026 कंप्यूटर असिस्टेंट केयरटेकर कम इलेक्ट्रिशियन ग्रुप-C भर्ती जूनियर क्लर्क बिलासपुर भर्ती रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर रेलवे अर्बन बैंक भर्ती 2026 रेलवे नौकरी रेलवे भर्ती 2026 सरकारी नौकरी स्टेनोग्राफर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026
    Don't Miss

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    DW Hindi05/11/2026

    नई दिल्ली/रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी…

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.