Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 30 जून 2026। कोरिया जिले में हुए बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस की जांच अब सीबीआई करेगी। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता और निष्पक्ष जांच की मांग को देखते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दे इस हत्याकांड में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। आरोपियों ने एक फॉर्च्यूनर कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी, जबकि एक अन्य युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी समेेत सभी 12 आरोपियों की गिरफ्तारी…

Read More

कोरबा 30 जून 2028। एक वक्त था, जब पुलिस का नाम सुनते ही बड़े-बड़े अपराधियों की हवा टाइट हो जाती थी। अगर किसी नशेड़ी का पुलिस से सामना हो जाए तो उसका नशा भी पलभर में उतर जाया करता था। लेकिन कोरबा जिले में तस्वीर कुछ और ही नजर आने लगी है। यहां हालात ऐसे हो गए हैं कि नशे का खुमार सड़क से निकलकर सीधे थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यहां नशे में धुत एक युवक कोतवाली थाने में घुसकर न सिर्फ पुलिसकर्मियों से अभद्रता की, बल्कि सरकारी दस्तावेजों से फेकने और फाड़ने की कोशिश…

Read More

बिलासपुर, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और सहमति से बने शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि यदि दो वयस्क लंबे समय तक लिव-इन संबंध में रहते हैं और उनके बीच शारीरिक संबंध बनते हैं, तो सामान्यतः इसे आपसी सहमति से बना संबंध माना जाएगा। ऐसे मामलों में यदि बाद में पुरुष शादी से इनकार कर देता है, तो मात्र इसी आधार पर उसे बलात्कार नहीं माना जा सकता। यह फैसला न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल और न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की खंडपीठ ने एक महिला की अपील पर सुनाया। महिला…

Read More

रायपुर 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को कल 1 जुलाई से बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से मंजूर नई बिजली दरें बुधवार से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। नई व्यवस्था के तहत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के बिजली बिल में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर यह होगा कि उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अधिक भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि, बिजली दरों में बढ़ोतरी के बीच उपभोक्ताओं को कुछ राहत भी दी गई है। आयोग ने लेट पेमेंट पर लगने…

Read More

जांजगीर-चांपा 30 जून 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना के एक हिस्से पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब उरगा-बलौदा-पंतोरा-बिलासपुर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जांजगीर पुलिस के मुताबिक यह निर्णय लगातार दुर्घटनाओं की आशंका और निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न हो रहे खतरे को देखते हुए लिया गया है। जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस…

Read More

बिलासपुर, 30 जून 2026। भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा में पुरी जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया और पुरी के बीच रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। हालांकि, यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी…

Read More

धमतरी 30 जून 2026। धमतरी जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जिले की कानून-व्यवस्था और बढ़ते नशे के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को चप्पलों से पीटते और अपमानित करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन युवक के साथ मारपीट कर आरोपी अपना दहशत बताने वीडियों वायरल कर दिया गया। घटना की जानकारी के ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना…

Read More

बलरामपुर 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आगजनी की एक घटना ने आपदा प्रबंधन और दमकल व्यवस्था की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मकान में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए पहुंची दमकल की गाड़ी में पानी ही नहीं था। नतीजा यह हुआ कि आग बुझाने के बजाय दमकल कर्मी खुद असहाय नजर आए और स्थानीय लोगों ने अपने दम पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पांच दमकल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी…

Read More

अंबिकापुर 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली बारिश जहां राहत लेकर आई है, वहीं आकाशीय बिजली की घटनाएं एक बार फिर जानलेवा साबित होने लगी हैं। सरगुजा जिले आज आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले दो मासूम बच्चे स्कूल मैदान में आम बीनने गए थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज…

Read More

धमतरी 29 जून 2026। धमतरी जिले में मछली कारोबारी की नृशंस हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी की हत्या किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि उसके ही फिश फार्म में काम करने वाले मजदूरों ने सुनियोजित साजिश के तहत की थी। मजदूरी बढ़ाने से इनकार और कथित अपमानजनक व्यवहार से नाराज आरोपियों ने पहले हत्या की योजना बनाई, फिर कारोबारी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद…

Read More