Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

कोरबा 28 जून 2026। कोरबा में भाजपा नेता शिवबालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला करनेे वाले जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर आज नगर निगम का बुलडोजर चल गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माणाधीन मकान और दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। लेकिन इस कार्रवाई के साथ सबसे बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि…..क्या नगर निगम को अवैध निर्माण तभी दिखाई देते हैं, जब किसी बड़े अपराध में किसी का नाम सामने आता है ? https://youtu.be/NVftTq9dztY?si=MjSNVdz9XTTeYwz9 गौरतलब है कि पिछले दिनों बीजेपी नेता शिवबालक सिंह तोमर पर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने जानलेवा हमला…

Read More

जांजगीर-चांपा 28 जून 2026। जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलौदा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला मार्ग पर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेठ और संतु यादव…

Read More

धमतरी 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही हत्या और हिंसक वारदातों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र का है, जहां एक मछली कारोबारी की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से हमला किया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान विपलभ मंडल के रूप में हुई है, जो कि मछली के कारोबार…

Read More

अंबिकापुर 28 जून 2026। अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा महापौर मंजूषा भगत से जुड़े कथित वायरल ऑडियो ने शहर की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मीना बाजार लगाने के नाम पर कथित तौर पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप वाले ऑडियो को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है, जबकि महापौर इसे साजिश बताते हुए ऑडियो को पूरी तरह फर्जी करार दे रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब विपक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। https://youtu.be/NVftTq9dztY?si=K4rvQufLu6Wth6F4 दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल…

Read More

रायपुर 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों की घंटियां फिर गूंजने लगी हैं और सरकार पूरे उत्साह के साथ ’’शाला प्रवेशोत्सव’’ मना रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी शहर और गांव के स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हो रहे हैै। लेकिन इन सारी तैयारियों केे बीच नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट बेटियों की शिक्षा को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने रखती है, जो इस पूरे उत्सव के पीछे छिपी सच्चाई को उजागर करती है। नीति आयोग रिपोर्ट की बताती है कि छत्तीसगढ़ में बेटियों का…

Read More

कोरबा 28 जून 2026। औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक दायित्व निभाने की दिशा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। सिविक सेंटर स्थित ऐतिहासिक जुबली पार्क का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास कर आम नागरिकों के लिए समर्पित कर दिया गया। अब यह पार्क केवल हरियाली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। नवीनीकृत जुबली पार्क का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। इस अवसर पर…

Read More

रायपुर 28 जून 2026। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में व्यवस्थाओं की बड़ी पोल खुल गई है। डॉक्टर बनने का सपना लेकर पढ़ाई कर रहे करीब 100 एमबीबीएस छात्रों को पिछले दो दिनों से बिजली के बिना रहना पड़ा। वजह बनी करीब ढाई लाख रुपये का बकाया बिजली बिल, जिसके भुगतान नहीं होने पर विद्युत विभाग ने अस्थायी छात्रावास का कनेक्शन काट दिया। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से छात्रों को न सिर्फ अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी, बल्कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी प्रभावित हो गई।…

Read More

रायपुर, 28 जून 2026। कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाला बस्तर का किसकोड़ो गांव अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जिस जगह पर वर्षों तक बंदूक की छाया में नक्सलियों की बैठकें होती थीं, उसी स्थान पर अब लोकतंत्र की चौपाल सज रही है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित किसकोड़ो गांव में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर जनचौपाल लगाई, उनकी समस्याएं सुनीं और गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का भरोसा दिया। यह दृश्य न सिर्फ एक प्रशासनिक कार्यक्रम था, बल्कि बदलते…

Read More

रायपुर 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ में ठगी के मामले अब सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रह गए हैं। शातिर ठग अब कानून की बारीकियां जानने वालों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। राजधानी रायपुर में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक डीएसपी को 5 लाख रुपये दोगुना करने का लालच देकर कथित तौर पर ठग लिया गया। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक वकील समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के…

Read More

मोहला-मानपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी 12 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो आरोपी ने रुकने के बजाय करीब 55 किलोमीटर तक हाईवे पर ट्रक दौड़ाया, दो जगह पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की। आखिरकार फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक…

Read More