Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
नई दिल्ली 26 जून 2026। कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी नेतृत्व ने हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई। कांग्रेस के फैसले के अनुसार संजय दत्त को हरियाणा, लालजी देसाई को ओडिशा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संबंधित…
रायपुर 26 जून 2026। सूबे की सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते 24 घंटों के भीतर एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को बिलासपुर में एक पटवारी और बिजली विभाग के एक बाबू के खिलाफ कार्रवाई के बाद आज शुक्रवार को बेमेतरा जिले में एक प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी के ट्रैप में फंस गया। जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय…
कबीरधाम 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने वाले शिक्षकों के आचरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कबीरधाम और जांजगीर-चांपा जिले से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में ला खड़ा किया है। एक ओर कबीरधाम में एक शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप लगा है, वहीं जांजगीर-चांपा में एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों ने…
धमतरी 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम कपालफोड़ी में तालाब में डूबने से दो सात वर्षीय चचेरी बहनों की मौत हो गई। सुबह नहाने के लिए घर से निकली दोनों बच्चियां काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। जब तालाब किनारे उनके कपड़े मिले तो अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और दोनों को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम कपालफोड़ी निवासी खुशबू साहू (7) और उसकी चचेरी बहन…
कोरबा 26 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन में “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे बीके कमल…
सक्ती 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही हत्या और हिंसा की घटनाओं के बीच शुक्रवार को सक्ती जिले में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम जोंगरा में 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फरार हो गये। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद एक बार फिर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात…
रायपुर26 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य की सभी यात्री बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाना और उसे सक्रिय रखना अनिवार्य होगा। विभाग ने बस संचालकों को 15 दिन की अंतिम मोहलत देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि तय समय सीमा के बाद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में बस संचालकों और वीएलटीडी…
बिलासपुर 26 जून 2026। बिलासपुर में सिविल लाइन थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉकअप में बंद एक युवक ने ब्लेड के टुकड़े से खुद को घायल कर लिया। आरोपी ने अपने हाथ और सीने पर ब्लेड से वार कर लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। थाने के लाॅकअप में घटित इस घटना ने एक बार फिर लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिये हैं। जानकारी के मुताबिक ये…
मुंबई 26 जून 2026। देश के आर्थिक विकास और पारदर्शी कर व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में वेदांता लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र और राज्य सरकारों के खजाने में 62,722 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह कंपनी के कुल राजस्व का 36 प्रतिशत है। खास बात यह है कि पिछले दस वर्षों में वेदांता का कुल कर योगदान बढ़कर 4,83,034 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे वह देश के सबसे बड़े निजी करदाताओं में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। वेदांता लिमिटेड की 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी…
दुर्ग 26 जून 2026। दुर्ग जिले में एक युवक की सिर कुचलकर निर्मम हत्या की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर की है, जहां 25 जून की देर रात करीब 12 बजे पानी टंकी के पास सो रहे 25 वर्षीय चेतन ठाकुर की किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की इस वारदात की जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चेतन ठाकुर रात में पानी टंकी के पास…
