Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के ‘तारा’ कोल ब्लॉक को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। कोल ब्लॉक का आवंटन अडाणी समूह के CG Syn-Gas and Chemicals Limited को किए जाने के बाद कांग्रेस लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। जयराम रमेश ने तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर कई पुराने सरकारी फैसलों और पर्यावरणीय चिंताओं का हवाला दिया है। उन्होंने विशेष रूप से हसदेव अरण्य के जंगलों, आदिवासी…
रायपुर 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के साथ शहर (राजधानी) स्थित संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर भी लागू होंगे। इसका मतलब है कि इन निर्धारित तारीखों पर संबंधित सरकारी कार्यालयों में नियमित शासकीय कामकाज नहीं होगा। सरकार की ओर से जारी आदेश…
कोरबा 10 सितंबर 2026। कोरबा के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजल और पेट्रोल लोडेड टैंकर में अचानक आग लग गयी। टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की मदद से टैंकर में लगे आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक ये घटना बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ग्राम के…
CG: घर बनाने की बात पर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने डंबल से सिर कुचलकर मार डाला, घटना के बाद मचा हड़कंप
कोरबा 10 सितंबर 2026। कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में घर बनाने के विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। शराब पीने के आदि आरोपी से उसकी पत्नी ने नया घर बनाने की बात कहीं थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। और नाराज पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात पाली थाना क्षेत्र के शांति बस्ती के…
रायपुर 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में संशोधन किया है। नई व्यवस्था में पदों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सात अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। नई व्यवस्था का सबसे अहम प्रावधान यह है कि सीधी भर्ती के इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। ऐसे में दूसरे राज्यों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा…
रायपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। बघेल ने सवाल उठाया कि आखिर आम जनता क्या खाए और क्या पहने, यह तय करने का अधिकार धीरेंद्र शास्त्री या RSS से जुड़े लोगों को किसने दिया है ? मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि लंबे समय से इस तरह के बयानों के जरिए लोगों की निजी पसंद और खान-पान को प्रभावित करने की कोशिश की जाती रही है। उन्होंने इसे लेकर खाने और पहनने की…
अंबिकापुर, 9 सितंबर 2026। अंबिकापुर के प्रधान डाकघर में करीब 35 लाख रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में करीब 15 खाताधारकों की FD मैच्योर होने के बाद उनकी रकम बचत खातों में जमा करने के बजाय अलग-अलग दूसरे खातों में ट्रांसफर कर निकाले जाने का खुलासा हुआ है। मामले में डाक विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोस्ट मास्टर, सुपरवाइजर और डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद मामले में FIR दर्ज…
रायपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कई थाना प्रभारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में शहर के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। जारी आदेश के मुताबिक राजेश सिंह को टिकरापारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं यहां थाना प्रभारी रहे राजेश कुमार मरई को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी क्रम में अर्चना धुरंधर को आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कृष्ण…
अंबिकापुर 9 सितंबर 2026। अंबिकापुर में शांतिर गुंडा-बदमाश युवकों की दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। बौरीपारा तालाब के पास एक IPS अधिकारी के बेटे को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि युवकों ने हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से हमला किया। मारपीट में युवक के सिर, चेहरे और कनपटी में चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सबसे ज्यादा चर्चा आरोपियों के उस बयान की है, जिसमें उन्होंने पीड़ित…
रायपुर 9 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने अगले पांच वर्षों के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ के लिए 500 करोड़ रुपये के प्रावधान को मंजूरी दी है। वहीं सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को भी बड़ी राहत देते हुए अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने प्रदेश के…
