Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

कोरबा 22 जून 2026। सरकारी दफ्तरों को अक्सर शिकायतों और औपचारिक प्रक्रियाओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन कोरबा जिले में जनदर्शन के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने ला दिया। आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी के लिए स्कूल ड्रेस, किताबें और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री जुटाने में असमर्थ एक मां की चिंता को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गंभीरता से लिया और कुछ ही समय में बच्ची की पढ़ाई से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई। जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती रानी रोड निवासी सुप्रिया मतवानी जनदर्शन में अपनी समस्या…

Read More

कोरबा, 22 जून 2026। तहसील कार्यालयों में वर्षों से सुनाई देने वाली “बिना पैसे काम नहीं होता” वाली शिकायतों के बीच कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बड़ा संदेश दिया है। कटघोरा तहसील कार्यालय में नकल जारी करने के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है और कर्मचारियों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि अब शिकायतों को नजर अंदाज करना आसान नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक आवेदक किशन कुमार ने कटघोरा एसडीएम के समक्ष शिकायत दर्ज…

Read More

जांजगीर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे इस कथित वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका दिखाई दे रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी तक वीडियो की सत्यता और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार सुबह से वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा। देखते ही देखते यह वीडियो अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया।…

Read More

लखनऊ, 22 जून 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक 15 छात्रों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर मौजूद छात्र और कर्मचारी बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुएं और आग की लपटों से घिरने के बाद कई छात्रों ने जान बचाने के लिए इमारत की खिड़कियों और बालकनियों का सहारा लिया। कुछ छात्र ऊपरी…

Read More

रायपुर 22 जून 2026। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नेताओं को संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने के लिए लगाया गया था। लेकिन शिविर खत्म होते-होते सबसे बड़ा प्रशिक्षण शायद यही मिल गया कि राजनीति में विचारों से ज्यादा महत्वपूर्ण पोस्टर में अपनी तस्वीर का आकार और स्थान होता है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए, संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया, नेताओं से चर्चा की, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और वापस दिल्ली लौट गए। लेकिन उनके जाने के बाद कांग्रेस के गलियारों में चर्चा न राहुल गांधी के भाषण…

Read More

कोरबा, 22 जून 2026। कोरबा में एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक युवक की जान लेकर खत्म हुआ। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की शिकायत पहले ही कोतवाली थाने पहुंच चुकी थी, तो पुलिस ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? अगर शुरुआती शिकायत को गंभीरता से लिया जाता, तो शायद रवि यादव आज जिंदा होता।रामसागर पारा में रविवार देर शाम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डीजे ऑपरेटर रवि यादव की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई,…

Read More

बिलासपुर, 22 जून 2026। बिलासपुर शहर के व्यस्त हाईकोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार में दो युवतियों द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर वाहन तथा उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो रविवार सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में…

Read More

रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रवेश की आधिकारिक पुष्टि की है। मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और लोगों को भीषण गर्मी एवं उमस से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश…

Read More

रायपुर 22 जून 2026। राजधानी रायपुर में एक और खौफनाक हत्याकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी के खुले मैदान में युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात खमतराई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के WRS…

Read More

तेहरान/बर्गनस्टॉक 22 जून 2026। । ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह समाप्त होता नहीं दिख रहा है। समझौते के बाद भी दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर टकराव की आशंकाएं बढ़ने लगी हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिकी चेतावनियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान किसी भी प्रकार की धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान की सशस्त्र…

Read More