Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»बड़ी खबर : सरगुजा एकलव्य स्कूल विवाद पर सियासत तेज: छात्राओं के पैदल मार्च पर CM साय सख्त, सूबे की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
    छत्तीसगढ़

    बड़ी खबर : सरगुजा एकलव्य स्कूल विवाद पर सियासत तेज: छात्राओं के पैदल मार्च पर CM साय सख्त, सूबे की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

    DW HindiBy DW Hindi08/09/2026Updated:08/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 8 सितंबर 2026। सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अपनी समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट की ओर निकलने का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। शिक्षा संस्थानों में व्याप्त अव्यवस्था और छात्राओं के इस कदम को लेकर जहां विपक्ष ने सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से बात कर नाराजगी जताते हुए छात्राओं की शिकायत पर जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये है।

    गौरतलब है कि सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय में व्यापत समस्याओं को लेकर छात्राओं को गुस्सा फूट पड़ा था। लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से त्रस्त होकर छात्राओं ने एक दिन पहले पैदल मार्च कर कलेक्टर कार्यालय के लिए निकल गयी थी। छात्राओं ने विद्यालय में 3 महीने से बिजली नही होने के साथ ही घटिया खान और शिक्षकों की कमी की गंभीर समस्या बतायी थी। एकलव्य आवासीय विद्यालय जैसे संस्थान में व्याप्त ऐसी गंभीर समस्याओं ने एक बार फिर प्रशासनिक उदासीनता और सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

    हम लगातार कह रहे हैं,छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था बेहाल है, मगर मंत्री जी हवाई दौरे कर कह रहे हैं “सब बढ़िया है”

    शिक्षकों की मांग के लिए बच्चे 33 KM पैदल चलकर कलेक्टर तक पहुंच रहे हैं और सरकार को फिर भी कोई दिक्कत नहीं दिखती।

    शर्म आनी चाहिए pic.twitter.com/4E6WYDZ0yB

    — Deepak Baij (@DeepakBaijINC) September 8, 2026

    लिहाजा इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले पर गंभीरता दिखाई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर सीधे पूरे मामले की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी जताई कि आखिर छात्राओं को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय से पैदल प्रशासन तक पहुंचने की जरूरत क्यों पड़ी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस घटनाकम का वीडियों अपलोड कर लिखा कि…. “पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे आंदोलन कर रहे हैं। हालात ये हैं कि बच्चों को शिक्षक मांगने के लिए 33 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर तक जाना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार मंत्री को फिर भी “सब बढ़िया” दिखाई दे रहा है। इतना अहंकार किस बात का मंत्री जी..? कभी हवाई दौरे से नीचे उतरकर उन बच्चों के पैरों के छाले देखिए,जिन्हें किताब लेकर स्कूल जाना था, वे शिक्षक मांगने सड़कों पर चल रहे हैं। शर्मनाक है,बच्चे शिक्षक मांग रहे हैं और भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है।”

    वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक्स पर इसी वीडियों को शेयर कर शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव पर हमला करते हुए लिखा कि….“हम लगातार कह रहे हैं,छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था बेहाल है, मगर मंत्री जी हवाई दौरे कर कह रहे हैं “सब बढ़िया है” शिक्षकों की मांग के लिए बच्चे 33 KM पैदल चलकर कलेक्टर तक पहुंच रहे हैं और सरकार को फिर भी कोई दिक्कत नहीं दिखती। शर्म आनी चाहिए” इस पूरे घटनाक्रम में राजनीतिक तौर पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विपक्ष के हमलावर होने के साथ ही सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने और बच्चों से लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
    सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि आदिवासी अंचलों के आवासीय विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। अब इस पूरे मामले में नजर इस बात पर है कि जांच में किसकी लापरवाही सामने आती है, क्या जिम्मेदारी तय होती है और क्या संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होती है ? क्योंकि सियासत से इतर असली सवाल छात्राओं की उन समस्याओं का है, जिन्हें लेकर उन्हें विद्यालय से निकलकर प्रशासन तक पहुंचने की जरूरत महसूस हुई।

    पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षक की मांग को लेकर बच्चे आंदोलन कर रहे हैं। हालात ये हैं कि बच्चों को शिक्षक मांगने के लिए 33 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर तक जाना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार मंत्री को फिर भी “सब बढ़िया” दिखाई दे रहा है।

    इतना अहंकार किस बात का मंत्री जी..?

    कभी हवाई दौरे से… pic.twitter.com/T6nGtxyog3

    — INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 8, 2026

    “CM विष्णु देव साय” “छात्राओं का पैदल मार्च” “शिक्षा व्यवस्था” “शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय” Chhattisgarh Education News Eklavya School Surguja News Tribal Education Vishnu Deo Sai छत्तीसगढ़ न्यूज शिक्षा समाचार सरगुजा एकलव्य विद्यालय”
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Don't Miss

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    DW Hindi09/09/2026

    रायपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कथावाचक पंडित…

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026

    CG: ‘तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा?’ अंबिकापुर में IPS अफसर के बेटे पर दबंगई, 7 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

    09/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.