Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा में रील की लत ने छीनी जिंदगी ! नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, उल्टी कराने पति ने पिलाया गोबर पानी, इलाज के दौरान मौत
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा में रील की लत ने छीनी जिंदगी ! नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, उल्टी कराने पति ने पिलाया गोबर पानी, इलाज के दौरान मौत

    DW HindiBy DW Hindi08/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 8 सितंबर 2026। कोरबा में मोबाइल की बढ़ती लत और उसके खतरनाक असर को लेकर बेहद गंभीर मामला सामने आया है। रील और सीरियल देखने की आदत के बीच मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से परेशान एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला के कीटनाशक सेवन के बाद पति ने उसे उल्टी कराने के लिए गोबर का पानी पिलाया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

    जानकारी के मुताबिक घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम केराकछार की है। यहां प्रेमलाल सारथी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी मंगलो बाई और तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलो बाई को मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की काफी आदत थी।बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मंगलो बाई खाना खाने के दौरान मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान अचानक मोबाइल का नेटवर्क चला गया और रील बंद हो गई।

    कुछ देर इंतजार करने के बाद भी नेटवर्क नहीं आया तो वह कथित तौर पर काफी परेशान और गुस्से में आ गई। गुस्से में उसने मोबाइल जमीन पर पटक दिया और कमरे में चली गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब 10 मिनट बाद वह बाहर आई और बरामदे में बैठ गई। कुछ देर बाद उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। शुरुआत में परिवार को लगा कि उसकी तबीयत अचानक खराब हुई है। लेकिन उल्टी से कीटनाशक जैसी दुर्गंध आने पर परिजनों को शक हुआ।

    कमरे की तलाशी लेने पर वहां कीटनाशक का खाली डिब्बा मिला। इसके बाद परिवार को उसके कीटनाशक पीने का अंदेशा हुआ। परिजन तत्काल डायल-112 की मदद से उसे करतला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे संजीवनी एक्सप्रेस से कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

    अस्पताल ले जाने से पहले पति ने पिलाया गोबर का पानी

    मृतका के पति प्रेमलाल ने पुलिस को बताया कि गांव में चली आ रही एक पुरानी मान्यता के चलते अस्पताल ले जाने से पहले उन्होंने मंगलो को उल्टी कराने के लिए गोबर का पानी भी पिलाया था। हालांकि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। यह घटना सिर्फ एक महिला की मौत की कहानी नहीं, बल्कि मोबाइल और शॉर्ट वीडियो की बढ़ती निर्भरता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

    कुछ सेकंड की रील देखने से शुरू होने वाली आदत कब इतनी गहरी हो जाती है कि मोबाइल में आई छोटी-सी परेशानी भी व्यक्ति के व्यवहार और भावनाओं पर असर डालने लगे, यह घटना उसकी गंभीर तस्वीर सामने रखती है। हालांकि, महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

    Korba Breaking News Korba Crime News Korba Latest News Korba News Latest Chhattisgarh News Mobile Addiction Mobile Addiction News Reels Addiction Reels की लत Viral News छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क जाने पर महिला का गुस्सा महिला ने पीया कीटनाशक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर…

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.