Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के जंगलों और पर्यावरण की कीमत पर अडानी समूह को फायदा पहुंचाया जा रहा है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई दी और कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ को ‘अडानीगढ़’ बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है।…

Read More

रायपुर 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रदेश अध्यक्ष पद के दो प्रमुख दावेदार सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के नामांकन चुनाव कमेटी ने होल्ड कर दिए हैं। दोनों के खिलाफ कथित तौर पर पैसे देकर सदस्य बनाए जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत के आधार पर चुनाव कमेटी ने दोनों उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दोनों को 8 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया है। फिलहाल दोनों की उम्मीदवारी रद्द नहीं हुई है। चुनाव कमेटी…

Read More

रायपुर 7 सितंबर 2026।भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में गरीब और जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए शुरू की गई दाल-भात योजना खुद भूखी रह गई। रायपुर जिले में कभी रोजाना हजारों लोगों को महज 5 रुपये में भरपेट भोजन कराने वाले 14 दाल-भात केंद्र पिछले करीब सात साल से बंद हैं। योजना बंद हुई तो केंद्रों पर ताले लग गए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि केंद्रों को संचालन के लिए दिया गया करीब 8.40 लाख रुपये का बर्तन, फर्नीचर और अन्य सामान भी अब तक विभाग को वापस नहीं मिला। यानी योजना तो बंद हो गई, लेकिन…

Read More

कोरबा 15 सितंबर 2026। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सोमवार को आयोजित दीक्षारंभ समारोह छात्राओं के लिए खास रहा। कार्यक्रम में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने करीब 1500 नवप्रवेशित छात्राओं को एजुकेशन किट वितरित की। वहीं, जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशाल डोम निर्माण की घोषणा की गई। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत और कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने नवप्रवेशित छात्राओं को एजुकेशन किट…

Read More

रायपुर 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जमीन के सीमांकन को लेकर राज्य सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। अब जमीन के सीमांकन के लिए लोगों को तहसील कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने सीमांकन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और डिजिटल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नए सिस्टम के लागू होने के बाद आवेदन से लेकर राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। नई व्यवस्था में सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय जाकर आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक लोक सेवा केंद्र (CSC/चॉइस सेंटर),…

Read More

सरगुजा 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रों का आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरबा के बाद अब सरगुजा के शिवपुर एकलव्य विद्यालय की छात्राएं सड़क पर उतर गयी और समस्याओं को लेकर पैदल ही 30 किलोमीटर दूर कलेक्टर से मिलने निकल पड़ी। बताया जा रहा है कि छात्राओं के इस फैसले के बाद जिला प्रशासन और आदिवासी विभाग में हड़कंप मच गया। और आनन फानन में छात्राओं को बीच रास्ते में ही समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन छात्राएं अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष ही रखने पर अड़ी रही, जिसके बाद छात्राओं…

Read More

रायपुर 7 सितंबर 2026। रायपुर में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी के आरोप ने छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा दी है। पुरानी बस्ती निवासी राजू सोनकर ने पुलिस के साथ-साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और रायपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर नीरज पांडेय, उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय पर अलग-अलग काम और नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है। वहीं नीरज पांडेय ने आरोपों को गलत बताया है। मामला फिलहाल शिकायत और आरोपों पर आधारित है और पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।…

Read More

कोरबा 7 सितंबर 2026। पुलिस विभाग के वाहन से दो लोगों की मौत के मामले में कोरबा कोर्ट के एक आदेश ने राजधानी रायपुर तक पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल पूरा मामला पुलिस विभाग की मिनी बस से हुए दुर्घटना में दो लोगों की मौत से जुड़ा है। इस मामले में कोर्ट द्वारा निर्धारित क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान समयसीमा में नहीं किए जाने पर प्रथम अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कोरबा ने डीजीपी छत्तीसगढ़ और पुलिस अधीक्षक कोरबा के कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश…

Read More

कांकेर 7 सितंबर 2026। कांकेर में शनिवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के बेटे और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन मंडावी पर बस को ओवरटेक करने के दौरान विवाद के बाद बस चालक और कंडक्टर से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। आरोप यह भी है कि अमन मंडावी शराब के नशे में कार चला रहा था। घटना का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अमन मंडावी को थाने लेकर गई,…

Read More

दुर्ग 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर भाजपा के हमले अब सीधे वैचारिक टकराव में बदलते नजर आ रहे हैं। दुर्ग में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने संगठन में बदलाव पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा की राजनीति और संगठन को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला और तेज करते हुए BJP नेताओं को…

Read More