Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 7 सितंबर 2026। कोरबा के जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी में रविवार को उस समय माहौल खास हो गया, जब कलेक्टर कुणाल दुदावत सीधे विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनके भविष्य के सपनों को जाना। कलेक्टर ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए पूछा कि वे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक या किसी अन्य क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य का स्पष्ट होना और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि पढ़ाई और उच्च…
कोरबा 6 सितंबर 2026। कोरबा में कोयला खनन से प्रभावित गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रविवार को ढेलवाडीह, जवाली, डोंगरी, रंजना, बतारी और बेलटिकरी गांवों का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और गांवों के समग्र विकास के लिए पंचायतों से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने सरपंचों से कहा कि पंचों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की प्राथमिक जरूरतों की सूची तैयार की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक…
रायपुर 6 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। मुंगेली और दुर्ग जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मुंगेली में बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जबकि दुर्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई। पहली घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि…
कोरबा 6 सितंबर 2026। कोरबा जिले में जिला खनिज न्यास मद से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के घटिया निर्माण पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को छुट्टी के दिन कलेक्टर ने खनन प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, स्कूल और पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कलेक्टर ने भवनों के निर्माण कार्यो में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर सब इंजीनियर को सस्पेंड करने के निर्देश के साथ ही घटिया निर्माण का पंचनामा कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिये है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के इस एक्शन के बाद निर्माण एजेंसी…
कोरबा 5 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारी कल्याण और टाउनशिप विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘वरदान’ अपार्टमेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में युवा कर्मचारियों को उनके नए आवास की चाबियां सौंपी गईं। ‘वरदान’ अपार्टमेंट को बालको के युवा कर्मचारियों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ‘वरदान’ नाम शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। इसी भावना के साथ इस आवासीय परिसर को आधुनिक जीवनशैली…
बलरामपुर 6 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में सड़कों की बदहाली का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रदेश के कई हिस्सों में खराब सड़कों को लेकर आम लोगों की परेशानी और विपक्ष के सवालों के बीच बलरामपुर में जर्जर सड़क को लेकर सरकार के कृषि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम भड़क गये और मौके पर ही पूरा काफिला रोककर नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि मंत्री की गहरी नाराजगी के बाद मंत्री के निर्देश के बाद संबंधित SDO और सब इंजीनियर के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दरअसल अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण का…
रायपुर 6 सितंबर 2026। झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में 13 साल बाद जगदलपुर की विशेष NIA अदालत द्वारा सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस ने जांच के दायरे और झीरम हमले के पीछे के कथित बड़े सवालों को लेकर सरकार और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने झीरम घाटी हमले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए तत्कालीन CM-गृहमंत्री, DGP और CS के साथ-साथ सरेंडर कर चुके नक्सली नेताओं का भी नार्को टेस्ट…
जशपुर 6 सितंबर 2026। जशपुर जिले में एक सनकी युवक ने एकतरफा प्रेम में लड़की की मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बेटी के बात नहीं करने और मां द्वारा उसे परेशान करने से रोकने पर आरोपी नाराज था। इसी नाराजगी में उसने महिला पर टांगिया से हमला कर हत्या कर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात आस्ता थाना क्षेत्र के हर्री…
रायपुर 6 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां शनिवार की रात नया रायपुर से लौट रहे चार युवक-युवतियों की कार सेरीखेड़ी के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेजर रफ्तार कार अचानक ओवरब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टक्कर के बाद पलट गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो युवक और एक युवती घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में श्निवार देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक…
दुर्ग 6 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जमीन पर काम भले ही थोड़ी देर से शुरू हो और आम जनता को राहत मिलने में वक्त लग जाए, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को घेरने में जरा भी देर नहीं करते। जी हां, इन दिनों छत्तीसगढ़ की सियासत में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जनता सड़क, पानी, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, वहीं बीजेपी और कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के वार करने में जुटे हैं। ताजा मामला दुर्ग में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर बीजेपी के पोस्टर से जुड़ा है।।…
