Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 63 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उल्लेखनीय कार्य के लिए इनमें से चार शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और…
कोरबा 5 सितंबर 2026। कोरबा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दीपका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक घटना दीपका…
त्रिशूर 5 सितंबर 2026। केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा कैपमंगलम के पास पनमपिक्कुन्नू में हुआ। पुलिस के मुताबिक कार सड़क पर निर्माण कार्य के कारण खड़ी लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा रात करीब 11:40 बजे हुआ। कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर उसी दिशा में खड़ी लॉरी से उसकी टक्कर हो गई। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पुलिस के…
कोरबा 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनटीपीसी के जमनीपाली पावर स्टेशन में ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद प्लांट की सभी सातों इकाइयां अचानक उत्पादन से बाहर हो गईं। सातों यूनिट के बंद होने से पावर स्टेशन में 2600 मेगावॉट बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। एक साथ इतनी बड़ी क्षमता के बिजली उत्पादन के बंद होने से छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। तकनीकी खराबी को दूर…
अंबिकापुर 4 सितंबर 2026। अंबिकापुर में आश्रम के मैदान में बैठे दो युवकों के साथ ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। आरोप है कि दो युवकों को मैदान में बैठे देखकर ख्रिस्त मिलन आश्रम का फादर एयरगन लेकर पहुंचा और उन पर फायर कर दिया। फायरिंग में एयरगन का छर्रा एक युवक के पैर और गले में जा लगा। इसके बाद फादर पर गड़ासा दिखाकर दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई…
कोरबा 4 सितंबर 2026। हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए कोरबा में इलाज की सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। एनकेएच कोरबा में आधुनिक कार्डियक सेवाओं के विस्तार से अब मरीजों को हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार के लिए दूसरे बड़े शहरों पर निर्भरता कम हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ अस्पताल में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं भी नियमित रूप से की जा रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में रायपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी और उनकी टीम ने एनकेएच में आयोजित कार्डियक कैंप में 70 से अधिक…
दंतेवाड़ा 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादूटोना के शक ने एक ग्रामीण की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण की हत्या के बाद आरोपियों ने शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर छह संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा की बतायी जा रही है। पुलिस के…
राजनांदगांव 4 सितंबर 2026। राजनांदगांव में LIC पॉलिसियों से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक LIC एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एजेंट ने पॉलिसीधारकों के वास्तविक पते की जगह अपना पता दर्ज कराया और पुरानी पॉलिसियों को नियमित कराने के बजाय नई पॉलिसियां खुलवाईं। इसके चलते कई पॉलिसियां लैप्स हो गईं और पॉलिसीधारक को करीब 6 लाख 39 हजार 571 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश सोनकर ने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम से LIC एजेंट देवेन्द्र…
कबीरधाम 4 सितंबर 2026। पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम पुलिस ने एक अभिनव पहल शुरू की है। ‘एक थाना–एक सप्ताह’ नाम की इस पहल के तहत अब पुलिस कप्तान स्वयं अलग-अलग थानों में पहुंचकर एक दिन वहीं से पुलिसिंग की कमान संभालेंगे। इस दौरान वे आम लोगों की जनसुनवाई करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। इस पहल की शुरुआत 3 सितंबर को थाना सहसपुर लोहारा से की गई। कबीरधाम एसपी जितेन्द्र कुमार यादव ने थाने…
कोरबा/गरियाबंद 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर सड़कों का मुद्दा अब सिर्फ ग्रामीणों की परेशानी तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। कोरबा में ग्रामीण कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर बैठकर विरोध कर रहे हैं, तो गरियाबंद में सड़क के गड्ढों में धान का रोपा लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। दोनों जिलों से सामने आई तस्वीरों ने सड़क निर्माण, गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं बस्तर में जर्जर सड़क को लेकर…
