Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
बिलासपुर 19 जून 2026। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली और उससे संबंधित रिपोर्ट समय पर उच्च अधिकारियों को नहीं भेजने के मामले में की गई है। जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर (भभुआ) स्थित प्रथम व्यवहार न्यायालय द्वारा आरोपी मोहम्मद आरिफ खान के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली करने तथा उसकी स्थिति की जानकारी पुलिस मुख्यालय रायपुर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।…
कोरबा 19 जून 2026। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोरबा पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और कथित तौर पर आदतन अपराधी रज्जाक अली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) और जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियां लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई थीं। जानकारी के मुताबिक 15 जून 2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में भाजपा नेता शिवबालक सिंह तोमर की शिकायत पर रज्जाक…
बिलासपुर 19 जून 2026। बिलासपुर में दर्दनाक हादसे में दो भाईयों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक भाई अपनी बहन की फरमाइश पर मोमोज लेकर घर लौट रहे थे। तभी बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में जा घुसा और पलट गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दोनों भाई ट्रेलर की चपेट में आ गए और उसके नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस…
कोरिया 19 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मानवता को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला समाने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके पति ने चरित्रशंका पर बर्बरता और अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोपी पति ने न केवल पत्नी केे हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे अपमानित करने के लिए पेशाब तक पिलाया। घटना का वीडियो बनाए जाने का भी आरोप है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से…
रायपुर18 जून 2026। छत्तीसगढ़ में कहने को सरकारी रिकार्ड में रेत घाट अगले 4 महीने के लिए बंद कर दिये गये है। लेकिन जमीनी कुछ और ही तस्वीर दिखाती है। यहीं वजह है कि अब छत्तीसगढ़ जैसे शांतप्रिय प्रदेश में रेत के अवैध कारोबार पर वर्चस्व की लड़ाई में बेखौफ होकर खून बहाये जा रहे है। कोरिया जिले में घटित घटना ने न केवल तीन लोगों की जान ले ली, बल्कि प्रशासनिक निगरानी, राजनीतिक संरक्षण और अवैध खनन के पूरे तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि आखिर कब तक राजनीतिक संरक्षण में रेत का…
जशपुर 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्रवाई के बावजूद सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी के घूस लेते पकड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जशपुर जिले से सामने आया है, जहां ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के प्रभारी एसडीओ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरईएस विभाग में पदस्थ प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर ने गेबियन संरचना निर्माण कार्य के…
रायपुर 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में पुरानी और खराब बैटरियों के अवैध कारोबार पर अब सख्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेजों के पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन करना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण मंडल के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में कबाड़ और पुरानी बैटरियों का कारोबार निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित होने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका हैए बल्कि…
रायपुर, 17 जून 2026: वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज रायपुर में डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय (बिलासपुर) एवं आइसेक्ट इंडिया गु्रप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क्लेव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है। भारत के पास दुनिया की सबसे युवा आबादी है, लेकिन चुनौती है उन्हें आज के दौर के अनुसार हुनरमंद बनाना। मंत्री देवांगन ने कहा कि आज हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां परिर्वतन…
मुंबई, 17 जून 2026: वेदांता समूह ने आज भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी चार नव-डिमर्ज्ड कंपनियों को बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट किया। इस ऐतिहासिक लिस्टिंग के साथ रणनीतिक धातुओं, क्रिटिकल मिनरल्स, एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर तथा आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में केंद्रित, विश्वस्तरीय व्यवसायों का एक मजबूत पोर्टफोलियो तैयार हुआ है। ये व्यवसाय भारत की दीर्घकालिक औद्योगिक, अवसंरचनात्मक और आत्मनिर्भरता संबंधी महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में हैं। वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील और वेदांता पावर की लिस्टिंग भविष्य के लिए तैयार उस…
धमतरी 17 जून 2026। धमतरी जिले में एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई कर सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पर सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद आज एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते कर्मचारी को उसके घर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं एसीबी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया…
