Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच में करीब 76 करोड़ रुपये के कागजी लेन-देन और 8.22 करोड़ रुपये की संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का मामला सामने आया है। स्टेट जीएसटी अधिकारियों के अनुसार फर्म द्वारा पिछले लगभग छह महीनों के दौरान आयरन एवं स्टील कारोबार के नाम पर बड़े पैमाने पर लेन-देन दर्शाया गया था। जीएसटी रिटर्न, बैंकिंग रिकॉर्ड और…

Read More

रायपुर 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को बारहखड़ी और 20 तक के पहाड़े, जबकि माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को 25 तक के पहाड़े याद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में फ्लूएंट रीडिंग सुनिश्चित करने की बात कही गई है। पहली नजर में यह फैसला शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम लगता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या केवल पहाड़े और बारहखड़ी याद करा देने से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक चुनौतियां दूर हो जाएंगी ? गौरतलब है…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए साड़ी खरीदी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने साड़ी की केंद्रीकृत खरीदी प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। अब यूनिफॉर्म के लिए निर्धारित राशि सीधे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने और हितग्राहियों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हाल के दिनों में साड़ी खरीदी को लेकर मिली शिकायतों और सुझावों की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया। सरकार का…

Read More

रायपुर, 24 जून 2026। बस्तर में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद जहां विकास और संरक्षण की नई उम्मीदें जगी हैं, वहीं जंगलों में बढ़ते शिकार, आगजनी और अवैध कटाई की घटनाओं ने नई चिंता पैदा कर दी है। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली और शासन के आदेशों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर वर्तमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। उनका…

Read More

रायपुर 24 जून 2026। छत्तीसगढ़ का उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व अब देश के प्रमुख बर्डिंग डेस्टिनेशनों में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर यहां ‘हॉर्नबिल सफारी’ शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह पहल केवल दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी लेकर आएगी। रिजर्व प्रबंधन के अनुसार हॉर्नबिल सफारी की शुरुआत ओढ़, अमलोर और आमामोरा जैसे पीवीटीजी गांवों से की जाएगी। इन क्षेत्रों में पिछले चार वर्षों…

Read More

रायगढ़ 24 जून 2026। रायगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैै। यहां पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट के फर्नेस में रिसाव के बाद हुए ब्लास्ट में चार श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गए। ब्लास्ट के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आनन फानन में घायल श्रमिकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को रायपुर रेफर किया गया हैै। रायगढ़ में घटित हादसे ने एक बार फिर उद्योगों में सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो…

Read More

अंबिकापुर 24 जून 2026। सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित कृषि विभाग में पदस्थ प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ;एसएडीओद्ध की मुश्किले बढ़ गयी है। महिला कर्मचारियों द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। मामले की सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने संबंधित अधिकारी के तत्काल निलंबन की अनुशंसा करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक मामला उस समय सामने आया जब कृषि विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने प्रभारी एसएडीओ विनायक पाण्डेय के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप…

Read More

सूरजपुर 24 जून 2026। सूरजपुर जिले के बतरा डैम में नाव पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नौ ग्रामीण प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे नाव से मछली पकड़ने डैम पहुंचे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में पलट गई। लगभग 34 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह तीसरे और आखिरी ग्रामीण का शव भी बरामद कर लिया गया। इससे पहले मंगलवार को दो शव निकाले जा चुके थे। हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक का माहौल है। जानकारी के…

Read More

जीपीएम 24 जून 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दिनदहाड़े हुए व्यापारी के अपहरण कांड का पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत व्यापारी गिरीश यादव को बरामद करने के साथ ही तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस के अनुसार अपहरण की जड़ में गांजा तस्करी से जुड़े कमीशन का विवाद था। जिसे लेकर आरोपियों ने व्यापारी को घर से उठा लिया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह…

Read More

कोरबा 22 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया गया है। कंपनी द्वारा विकसित यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित खेल उपकरण, कसरत करने के लिए विभिन्न उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम क्षेत्र, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। हरियाली, सौंदर्यीकरण एवं आरामदायक सुविधाओं से युक्त यह पार्क समुदाय…

Read More