Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से थम जायेंगे प्रदेशभर के यात्री बसों के पहिए! किराया बढ़ाने समेत 9 सूत्रीय मांगो पर अड़ा यातायात महासंघ, अध्यक्ष ने कहा….4 महीने पहले प्रस्ताव भेजा, अब तक नहीं हो सका फैसला
    छत्तीसगढ़

    CG: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से थम जायेंगे प्रदेशभर के यात्री बसों के पहिए! किराया बढ़ाने समेत 9 सूत्रीय मांगो पर अड़ा यातायात महासंघ, अध्यक्ष ने कहा….4 महीने पहले प्रस्ताव भेजा, अब तक नहीं हो सका फैसला

    DW HindiBy DW Hindi09/09/2026Updated:09/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के पहिए थमने का खतरा मंडरा रहा है। डीजल की बढ़ती कीमत और लंबे समय से यात्री किराए में बढ़ोतरी नहीं होने से नाराज बस ऑपरेटरों ने 22 सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। अगर सरकार और परिवहन विभाग ने समय रहते उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया, तो प्रदेशभर में यात्री बसों का संचालन बंद हो सकता है। बसों की हड़ताल का सीधा असर आम लोगों की आवाजाही पर पड़ेगा। रोजाना बस से दफ्तर, कॉलेज, अस्पताल, कारोबार और दूसरे शहरों तक आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैकल्पिक परिवहन की होगी।

    छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली का आरोप है कि बस संचालक लंबे समय से अपनी समस्याएं सरकार और परिवहन विभाग के सामने रखते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर गंभीरता से सुनवाई नहीं हुई। महासंघ के मुताबिक, करीब तीन साल से अधिकारियों और बस ऑपरेटरों के बीच कोई बैठक नहीं हुई है। वहीं यात्री किराया बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर करीब चार महीने पहले परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। ऑपरेटरों का कहना है कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स, मेंटेनेंस और कर्मचारियों से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद यात्री किराया लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में मौजूदा किराए पर बसों का संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है।

    हड़ताल हुई तो सबसे ज्यादा असर यात्रियों पर

    बस ऑपरेटरों और सरकार के बीच मांगों को लेकर चल रहे गतिरोध का सबसे बड़ा खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग रोजाना बसों के जरिए जिला मुख्यालय, शहरों और ग्रामीण इलाकों के बीच सफर करते हैं। 22 सितंबर से बस सेवा बंद होने की स्थिति में यात्रियों को टैक्सी, ऑटो या निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ेगा। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए परेशानी और बढ़ सकती है। वहीं ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन बंद होने से उन लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, जिनके पास सार्वजनिक परिवहन के अलावा आने-जाने का दूसरा आसान विकल्प नहीं है।

    किराया बढ़ाने समेत 9 मांगें

    बस महासंघ ने सरकार के सामने कुल 9 सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें यात्री किराए में बढ़ोतरी प्रमुख है। ऑपरेटरों ने बसों में सिंगल स्लीपर सीट पर सिंगल टैक्स लागू करने और ई-बसों का संचालन शहर की सीमा तक सीमित रखने की मांग की है। इसके अलावा ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों के ग्रामीण क्षेत्रों और बस स्टैंडों से संचालन पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। बस संचालकों ने स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के बीच उचित अंतर रखने की मांग की है। साथ ही VLTD डिवाइस के रिन्यूअल शुल्क में कमी और मैनुअल फिटनेस की सुविधा देने की मांग भी रखी गई है। दूसरे जिले या राज्य में बस चलाने के लिए परमिट पर दोबारा मंजूरी लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने और सभी बसों के लिए ऑनलाइन परमिट सुविधा शुरू करने की मांग भी महासंघ ने की है।

    सरकार के सामने दोहरी चुनौती

    बस ऑपरेटरों की मांगें अगर लंबित रहती हैं और 22 सितंबर से हड़ताल होती है, तो सरकार के सामने एक साथ दो चुनौतियां होंगी—बस संचालकों की नाराजगी दूर करना और आम यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था बनाए रखना। फिलहाल बस ऑपरेटरों ने साफ कर दिया है कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो वे प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद कर देंगे। ऐसे में अब सबकी नजर सरकार और परिवहन विभाग की अगली पहल पर है।

    22 सितंबर बस हड़ताल Bus Fare Hike Bus Operators Strike Bus Strike Chhattisgarh अनवर अली छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ परिवहन छत्तीसगढ़ बस हड़ताल छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ डीजल की कीमत परिवहन विभाग प्रदेशव्यापी हड़ताल बस ऑपरेटर हड़ताल बस किराया बस किराया बढ़ोतरी बस संचालक बस सेवा बंद बस हड़ताल यात्री परिवहन यात्री परेशानी यात्री बस रायपुर न्यूज सार्वजनिक परिवहन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    09/09/2026

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026
    Don't Miss

    Video: भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री और RSS पर निशाना, बोले- ‘जनता क्या खाए और क्या पहने, ये तय करने का अधिकार किसने दिया ?’

    DW Hindi09/09/2026

    रायपुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कथावाचक पंडित…

    CG: अंबिकापुर प्रधान डाकघर में ₹35 लाख का फर्जीवाड़ा ! 15 खाताधारकों की FD की रकम में हेराफेरी. पोस्ट मास्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

    09/09/2026

    CG: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, पुलिस लाइन से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारियां

    09/09/2026

    CG: ‘तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा?’ अंबिकापुर में IPS अफसर के बेटे पर दबंगई, 7 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

    09/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.