Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

महासमुंद 27 जून 2026। जिस शिक्षक के हाथों में बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है, जब वही भरोसे को तार-तार कर दे तो सवाल सिर्फ एक अपराध का नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की नैतिकता पर खड़े हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने आरोपी शिक्षक को पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा कि आरोपी ने शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद और गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते का गंभीर दुरुपयोग किया है।…

Read More

रायपुर 27 जून 2026।  छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला अब सिर्फ धान उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि हल्दी की वैज्ञानिक खेती के लिए भी नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। आदिवासी बहुल नगरी विकासखंड में कृषि विविधीकरण की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हुई है, जहां 250 किसानों ने आधुनिक तकनीक के साथ हल्दी की खेती अपनाई है। आगामी सीजन में 250 टन हल्दी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार की कृषि विविधीकरण नीति…

Read More

रायपुर 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की धरती अब सिर्फ लौह अयस्क और कोयले तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य को देश के प्रमुख हीरा उत्पादक राज्यों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल ने महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए बड़े व्यास (लार्ज डायमीटर) की ड्रिलिंग शुरू करने का फैसला लिया है। इसे व्यावसायिक हीरा खनन की दिशा में सबसे अहम चरण माना जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा…

Read More

कोरबा 27 जून 2026। कोरबा जिले में जमीन के बंटवारे को लेकर एक परिवार उस वक्त उजड़ गया, जब एक दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने आए पिता पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव की है। पुलिस के मुताबिक श्यामलाल यादव अपने छोटे बेटे रामकुमार यादव और पत्नी जानकुंवर के…

Read More

रायपुर 27 जून 2026।  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लिया है। गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक एस.सी. द्विवेदी को इस अतिरिक्त दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, अंकित कुमार गर्ग फिलहाल पुलिस मुख्यालय, रायपुर में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। इसके साथ ही…

Read More

कांकेर 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण को लेकर सरकारी दावों के बीच कांकेर से सामने आया एक मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। रावघाट लौह अयस्क परियोजना के लिए बिना वैधानिक अनुमति सड़क निर्माण, सैकड़ों पेड़ों की कटाई और वन भूमि पर निर्माण की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब करीब 540 पेड़ काट दिए गए, पहाड़ काटकर 1.34 किलोमीटर लंबी सड़क बना दी गई, तब तक जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे ? मामले में अब बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी…

Read More

कोरबा 27 जून 2026। कोरबा जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं न सिर्फ लोगों की जान ले रही हैं, बल्कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ का है, जहां आज सुबह दो ट्रेलरों की आमने-सामने से हुए भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में घटित हुआ। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ,…

Read More

रायपुर, 26 जून 2026। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही वार्ड क्रमांक 16 और 17 के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ “वापस जाओ” के नारे लगाए। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने की तैयारी के साथ गांव पहुंची थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग विरोध में उतर…

Read More

कोरबा 27 जून 2026। कोरबा जिले में रेत खनन पर प्रतिबंध लागू है, बावजूद इसके हसदेव नदी में अवैध खनन का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को खनिज विभाग की ड्रोन निगरानी में सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत खनन करते जेसीबी और परिवहन में लगे वाहन पकड़े गए। कार्रवाई में एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर जिले में गठित टास्क फोर्स की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब हैै कि कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए खनिज विभाग और…

Read More

सुकमा 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र से पहले छात्रावासों और आश्रमों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सुकमा जिले में औचक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और लापरवाही सामने आने पर चार छात्रावास अधीक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जानकारी केे मुताबिक सुकमा कलेक्टर और सहायक आयुक्त ने जिले के विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में साफ-सफाई की खराब…

Read More