Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    15/11/2026

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG Crime: टोनही के शक में मां को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद मचा हड़कंप, आरोपी बेटा गिरफ्तार
    क्राइम

    CG Crime: टोनही के शक में मां को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद मचा हड़कंप, आरोपी बेटा गिरफ्तार

    DW HindiBy DW Hindi12/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कबीरधाम 12 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले से अंधविश्वास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़वाही में टोनही होने के संदेह में एक बेटे पर अपनी ही मां के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। गंभीर चोटों के बाद महिला की मौत हो गई। मामले में झलमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    पुलिस के मुताबिक घटना 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। ग्राम मुड़वाही निवासी 21 वर्षीय तुलसी राम मेरावी ने अपनी 50 वर्षीय मां बतसिया बाई मेरावी पर टोनही होने का संदेह जताया। आरोप है कि इसी शक में उसने मां के साथ लात-घूंसों और लकड़ी के डंडे से मारपीट की। महिला को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। 11 सितंबर को मृतका के पति सबर सिंह मेरावी ने पत्नी की मौत की सूचना झलमला थाने में दी।

    पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी रेंगाखार भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती में आई गंभीर चोटों को मौत की वजह बताया गया। इसके बाद मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान लिए। जांच में सामने आए तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी तुलसी राम मेरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से संबंधित जानकारी दी। उसके मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा (चिरान) उसके घर से बरामद किया और गवाहों के सामने उसे जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 15/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 और 5 के तहत कार्रवाई की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026

    CG: नेताओं-अफसरों से करीबी का दावा, SECL में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी, दीपक टंडन पर दो नई FIR, रायपुर से कोरबा तक ठगी का जाल फैलाने का आरोप

    14/11/2026
    Don't Miss

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    DW Hindi15/11/2026

    Health Tips: सर्दियों में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में…

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.