अंबिकापुर 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी और आपसी मनमुटाव को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को अंबिकापुर में होने वाले कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर से पहले मीडिया से बातचीत में सिंहदेव से पार्टी में जारी कथित मतभेद और इसका बूथ स्तर तक असर पड़ने को लेकर सवाल किया गया। इस पर सिंहदेव ने पार्टी के भीतर मतभेदों को मानवीय प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि कोई भी दल, परिवार, संगठन या समूह ऐसा नहीं होता, जहां लोगों के मन में अंतर न हो। टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि…उन्होंने देवी-देवताओं के द्वंद्व के बारे में सुना है और ग्रंथों में भी देवलोक में युद्ध का उल्लेख मिलता है।
सरगुजा में टी.एस.सिंहदेव का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब कांग्रेस संगठन की एकजुटता को लेकर ग्राउंड लेबल पर काम करने के साथ ही प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है। आपको बता दे मंगलवार को अंबिकापुर में कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजित है। इस शिविर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ ही टी.एस.सिंहदेव एक मंच पर नजर आयेंगे। इस शिविर से ठीक पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव से जब मीडिया ने पार्टी में व्याप्त मनमुटाव को लेकर सवाल किया तो उन्होने बड़े ही सहजता से अपना जवाब दिया। सिंहदेव ने कहा कि अगर आज राजनीतिक दलों में मतभेद की बात की जा रही है, तो दूसरे दलों की स्थिति भी देखनी चाहिए। उन्होंने इसी संदर्भ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल से जुड़े पत्रों की श्रृंखला का जिक्र किया और कहा कि आज नंबर वन और नंबर टू के बीच क्या चल रहा है, इसकी भी चर्चा हो रही है।
कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सिंहदेव ने सीधे तौर पर यह संकेत दिया कि केवल कांग्रेस के भीतर मतभेदों को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई दल, कोई परिवार, कोई संगठन या कोई समूह ऐसा नहीं होता, जिसके सदस्यों के बीच मन में अंतर न हो। सिंहदेव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस मंगलवार को अंबिकापुर में ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एक ही मंच पर नजर आएंगे।
क मंच पर दिखेंगे कांग्रेस के दिग्गज
मंगलवार को अंबिकापुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव एक ही मंच पर नजर आएंगे। ऐसे में प्रशिक्षण शिविर से ठीक पहले सिंहदेव का यह बयान राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कवायद कर रही है, वहीं पार्टी के भीतर मतभेद के सवाल पर सिंहदेव ने इसे असामान्य मानने के बजाय मानवीय स्वभाव का हिस्सा बताया है। अब नजर इस बात पर होगी कि अंबिकापुर के मंच से कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को एकजुटता का क्या संदेश देते हैं और क्या पार्टी के अंदरूनी मतभेद को लेकर कोई स्पष्ट राजनीतिक संदेश सामने आता है।


