Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
जशपुर 14 जुलाई 2026। जशपुर जिले में अंधविश्वास एक बार फिर खूनी वारदात की वजह बना है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डूंगरजोर गांव में एक विधवा महिला को टोनही बताकर उसके जेठ ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जशपुर जिले में घटित यह घटना प्रदेश में अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस के मुताबिक डूंगरजोर गांव निवासी सुखसिंह राठौर सोमवार सुबह अपनी…
रायपुर/नई दिल्ली 14 जुलाई 2026। बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। ईडी अब विकास गर्ग को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी कोर्ट से उसकी रिमांड की मांग करेगी, ताकि पूरे वित्तीय नेटवर्क और कथित मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में पूछताछ की जा सके। आपको बता दे गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही ईडी ने विकास गर्ग, उसके परिवार और उसके स्वामित्व व नियंत्रण वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये मूल्य…
रायपुर 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को नई अध्यक्ष मिल गई हैं। राज्य शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. ममता साहू ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।…
रायपुर 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में जेल सुधार और कैदियों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश की पहली ओपन जेल की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह ओपन जेल बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में स्थापित की जाएगी, जहां 200 सजायाफ्ता कैदियों को रखने की व्यवस्था होगी। इस जेल में केवल अच्छे आचरण वाले और कम सुरक्षा जोखिम वाले कैदियों को ही रखा जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ओपन जेल का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि कैदियों का सामाजिक पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना…
बिलासपुर 14 जुलाई 2026। बिलासपुर में डीजल चोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। नेशनल हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्धों को कथित तौर पर बिना वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी के थाने से छोड़ दिए जाने का मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा…
रायपुर 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सक्ती जिले के वेदांता प्लांट हादसे, रायपुर की पेयजल व्यवस्था और सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में जमकर बहस हुई। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया और बाद में सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान सक्ती स्थित वेदांता प्लांट में हुए हादसे का मामला प्रमुखता से उठा। विपक्ष ने हादसे में 25 लोगों की मौत का मुद्दा उठाते हुए जांच की प्रगति और कंपनी…
रायपुर14 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। फेसबुक पोस्ट पर विधायक को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला सामने आने के बाद भाजपा पार्षद महेश ध्रुव ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। यह पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मामला रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा से जुड़ा है। आरोप है कि फेसबुक पर की गई एक पोस्ट पर ‘श्ललित…
कोरबा 14 जुलाई 2026। कोरबा जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बालको के रिंग रोड स्थित ढेंगुरनाला पुल के पास घटित हुआ। जहां कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गुस्साएं स्थानीय लोगों ने घटनास्थ्ल पर चक्काजाम कर दिया। उधर तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना बालको थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है…
रायपुर 14 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियों ने कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे वसूले। गिरफ्तार युवतियों में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और दूसरी कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस…
रायपुर 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को आज राजनीतिक माहौल गर्म रहने के आसार हैं। कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। राज्य गठन के बाद विधानसभा में यह 10वां अविश्वास प्रस्ताव होगा। हालांकि विधानसभा में संख्या बल भाजपा के पक्ष में होने के कारण सरकार के सामने बहुमत का कोई संकट नजर नहीं आ रहा है, लेकिन सदन में होने वाली बहस राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दिन…
