Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बारिश के बाद सड़कों के काम को मिलेगी रफ्तार, धमतरी में 101 करोड़ के 6 प्रोजेक्ट मंजूर

    06/10/2026

    CG Tourism: गांवों की संस्कृति को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे ग्रामीण पर्यटन के नायक

    06/10/2026

    Bailadila Mining Protest: नंदराज पर्वत पर फिर बढ़ा खनन का विरोध, 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद; 7200 पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

    06/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: असम के नगांव में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, भपूेश बोले- ‘प्राणघातक हमला’ कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: असम के नगांव में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, भपूेश बोले- ‘प्राणघातक हमला’ कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

    DW HindiBy DW Hindi21/09/2026Updated:22/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 21 सितंबर 2026। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव का मामला सामने आया। काफिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता शामिल थे। घटना के बाद कांग्रेस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा और बीजेपी पर हमला बोला है।

    गौरतलब है कि असम के नगांव लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार कांग्रेस के सीनियर लीडर्स का काफिला चुनावी सभा के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक‘ के नारे लगाए। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और कांग्रेस के काफिले से जुड़ी गाड़ियों पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई। इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि….“आज नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस के काफ़िले पर भाजपा के लोगों ने प्राणघातक हमला किया है। हमारी कारों पर पत्थरों से हमले हुए, कार का शीशा टूट गया। भीतर बैठे एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य साथियों को चोटें आईं हैं। मैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जिस कार में थे उस पर तो एसिड तक फेंका गया।

    गनीमत है कि कार के शीशे बंद थे। मोटर साइकिलों पर बड़ी दूर तक हमारा पीछा तक किया गया। कुछ में भाजपा के झंडे भी लगे थे। बहुत ‌से साथी घायल हुए हैं। हमने थाने में रपट लिखाई है। फिर हम कलेक्टर और एसपी से भी मिले। आज भाजपा का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के गुंडाराज का पर्दाफ़ाश हुआ है। एक सवाल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी है क्योंकि आचार संहिता के बाद क़ानून व्यवस्था चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी होती है। भाजपा के इस हमले की वजह है लोकसभा उपचुनाव चुनाव में हारने का डर। न कांग्रेस डरने वाली है और न असम की जनता। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।” हालांकि इन आरोपों की जांच और आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि घटना में AICC सचिव मनोज चौहान समेत कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

    कांग्रेस नेताओं ने कथित पथराव के लिए भाजपा समर्थकों पर आरोप लगाए हैं। गौरव गोगोई ने भी दावा किया कि उनके और भूपेश बघेल के वाहन को निशाना बनाया गया। कांग्रेस का कहना है कि घटना से पहले पुलिस को संभावित स्थिति को लेकर सूचना दी गई थी, इसके बावजूद पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई। भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी। पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और भीड़ को नियंत्रित किया गया। असम ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

    आज नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस के काफ़िले पर भाजपा के लोगों ने प्राणघातक हमला किया है।

    हमारी कारों पर पत्थरों से हमले हुए, कार का शीशा टूट गया। भीतर बैठे एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य साथियों को चोटें आईं हैं।

    मैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जिस कार में थे उस पर तो एसिड तक फेंका गया। गनीमत है कि कार के शीशे बंद थे।

    मोटर साइकिलों पर बड़ी दूर तक हमारा पीछा तक किया गया। कुछ में भाजपा के झंडे भी लगे थे।

    बहुत ‌से साथी घायल हुए हैं। हमने थाने में रपट लिखाई है। फिर हम कलेक्टर और एसपी से भी मिले।

    आज भाजपा का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के गुंडाराज का पर्दाफ़ाश हुआ है।

    एक सवाल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी है क्योंकि आचार संहिता के बाद क़ानून व्यवस्था चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी होती है।

    भाजपा के इस हमले की वजह है लोकसभा उपचुनाव चुनाव में हारने का डर।

    न कांग्रेस डरने वाली है और न असम की जनता।

    हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 21, 2026

    Assam Election Assam News Bhupesh Baghel Bhupesh Baghel News BJP Breaking News Congress Convoy Attack Election News Election Violence Nagaon Lok Sabha Bypoll Nagaon News Nagaon Stone Pelting Political Controversy Political News Sibamoni Bora असम कांग्रेस असम चुनाव असम बीजेपी कांग्रेस कांग्रेस काफिले पर हमला गौरव गोगोई चुनाव आयोग चुनाव प्रचार चुनावी हिंसा छत्तीसगढ़ न्यूज नगांव उपचुनाव नगांव में पथराव पथराव की घटना भाजपा भूपेश बघेल भूपेश बघेल काफिला मनोज चौहान राजनीतिक विवाद सिबामोनी बोरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बारिश के बाद सड़कों के काम को मिलेगी रफ्तार, धमतरी में 101 करोड़ के 6 प्रोजेक्ट मंजूर

    06/10/2026

    CG Tourism: गांवों की संस्कृति को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे ग्रामीण पर्यटन के नायक

    06/10/2026

    Bailadila Mining Protest: नंदराज पर्वत पर फिर बढ़ा खनन का विरोध, 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद; 7200 पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

    06/10/2026
    Don't Miss

    CG: बारिश के बाद सड़कों के काम को मिलेगी रफ्तार, धमतरी में 101 करोड़ के 6 प्रोजेक्ट मंजूर

    DW Hindi06/10/2026

    रायपुर 6 अक्टूबर 2026। धमतरी जिले में बरसात के बाद अब सड़क निर्माण और सड़क…

    CG Tourism: गांवों की संस्कृति को मिलेगी नई पहचान, ‘चेन्दरू’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे ग्रामीण पर्यटन के नायक

    06/10/2026

    Bailadila Mining Protest: नंदराज पर्वत पर फिर बढ़ा खनन का विरोध, 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद; 7200 पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

    06/10/2026

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.