Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कोरबा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू; 35 हजार तक मिलेगा मानदेय

    06/10/2026

    CG Politics: रिसाली चुनाव से पहले भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘न तनख्वाह के लिए पैसा, न पेंशन देने के लिए’

    06/10/2026

    CG Politics: युवा कांग्रेस चुनाव पर घमासान, अपने ही नेता ने उठाए सवाल तो BJP ने साधा निशाना; ‘लोकतंत्र’ के दावे पर कांग्रेस से पूछे सवाल

    06/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»CG: रेल यात्री ध्यान दे…25 सितंबर से बढ़ेगी परेशानी ! बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कई का बदलेगा रूट
    हेडलाइन

    CG: रेल यात्री ध्यान दे…25 सितंबर से बढ़ेगी परेशानी ! बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

    DW HindiBy DW Hindi22/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 22 सितंबर 2026।अगर आप सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर की शुरुआत में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे के एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर पूरी तरह रद रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसके लिए प्री-नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग कार्य प्रस्तावित है।

    बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस इन तारीखों पर नहीं चलेगी

    रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद रहेगी। ऐसे में इन तारीखों पर टिकट बुक करा चुके यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।

    इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

    इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

    • 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस — 26 और 29 सितंबर को किउल-मुंगेर-बरौनी होकर दरभंगा जाएगी।
    • 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस — 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
    • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस — 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
    • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस — 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।

    परिवर्तित मार्ग के कारण यात्रियों को अपने सफर से पहले संबंधित ट्रेन का अपडेटेड रूट और समय जरूर देख लेना चाहिए।

    अब सड़क यात्रियों के लिए भी जरूरी खबर

    रेलवे के इसी क्षेत्र में नहरपाली रेलवे फाटक भी तीन रात बंद रहेगा। भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशन के बीच स्थित मानव सहित समपार संख्या 301 पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 22 सितंबर से 24 सितंबर तक हर रात रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नहरपाली फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। फाटक बंद रहने की अवधि में इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

    खासकर स्थानीय लोगों और नियमित रूप से इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को रात के समय निकलने से पहले रास्ते की स्थिति देख लेने की सलाह दी जाती है। 25 सितंबर, 2 अक्टूबर और अन्य प्रभावित तारीखों पर यात्रा करने से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक करें। रद ट्रेनों के यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन की जानकारी लेनी होगी, जबकि परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनों में सफर करने वालों को रूट में बदलाव का ध्यान रखना होगा।

    Bilaspur Railway News Danapur Division South East Central Railway Train Cancelled Train Operation Affected Train Route Changed ट्रेन परिचालन प्रभावित ट्रेन रद्द ट्रेन रूट डायवर्ट दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल नॉन इंटरलॉकिंग पूर्व मध्य रेलवे प्री नॉन इंटरलॉकिंग बिलासपुर रेलवे न्यूज बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रेलवे इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कोरबा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू; 35 हजार तक मिलेगा मानदेय

    06/10/2026

    CG Politics: रिसाली चुनाव से पहले भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘न तनख्वाह के लिए पैसा, न पेंशन देने के लिए’

    06/10/2026

    CG Politics: युवा कांग्रेस चुनाव पर घमासान, अपने ही नेता ने उठाए सवाल तो BJP ने साधा निशाना; ‘लोकतंत्र’ के दावे पर कांग्रेस से पूछे सवाल

    06/10/2026
    Don't Miss

    CG: कोरबा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू; 35 हजार तक मिलेगा मानदेय

    DW Hindi06/10/2026

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026। दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए…

    CG Politics: रिसाली चुनाव से पहले भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘न तनख्वाह के लिए पैसा, न पेंशन देने के लिए’

    06/10/2026

    CG Politics: युवा कांग्रेस चुनाव पर घमासान, अपने ही नेता ने उठाए सवाल तो BJP ने साधा निशाना; ‘लोकतंत्र’ के दावे पर कांग्रेस से पूछे सवाल

    06/10/2026

    CG: बारिश के बाद सड़कों के काम को मिलेगी रफ्तार, धमतरी में 101 करोड़ के 6 प्रोजेक्ट मंजूर

    06/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.