सूरजपुर 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षक-छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शिक्षक की ये शर्मनाक करतूत भटगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक छात्रा भटगांव क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा से बातचीत बढ़ाई और बाद में उसका यौन शोषण किया। छात्रा ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले में शिक्षक पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
छात्रा के परिजन उसे लेकर भटगांव थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के अनुसार होगी।


