Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवेदनशील पहल, मेधावी ज्योति के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, DMF की स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रोत्साहन योजना से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

    21/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर पटवारियों का विरोध, PV ऐप से काम का बहिष्कार; दबाव बना तो हड़ताल की चेतावनी

    21/09/2026

    CG: हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच DJ बजाने पर सियासत का साया ! बिलासपुर की हिंसा कें बाद प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई और मजबूरी पर उठे सवाल

    21/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा में लिव-इन का खौफनाक अंत! महिला की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, वारदात के 25 दिन बाद खुला राज…तो सब रह गये हैरान !
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा में लिव-इन का खौफनाक अंत! महिला की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, वारदात के 25 दिन बाद खुला राज…तो सब रह गये हैरान !

    DW HindiBy DW Hindi21/09/2026Updated:21/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 21 सितंबर 2026। कोरबा के वनांचल क्षेत्र श्यांग में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब दो साल से एक युवक के साथ पत्नी की तरह रह रही 33 वर्षीय महिला रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची, तो भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। वारदात के बाद करीब 25 दिन तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों को युवक के घर के सेप्टिक टैंक पर संदेह हुआ। ढक्कन खोलने पर अंदर महिला की सड़ी-गली लाश मिली। बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद से ही आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    हत्या की ये सनसनीखेज वारदात श्यांग थाना के ग्राम बरपाली की है। बताया जा रहा है कि गांव में मनोज उरांव निवास करता है। उसके साथ करीब दो साल से संतोषी नामक 33 वर्षीय महिला पत्नी के रूप में रह रही थी। मनोज नशे का आदी था और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। 27 अगस्त को भी मनोज नशे की हालत में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने संतोषी की पिटाई कर दी। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। आरोप है कि देर शाम मनोज ने दोबारा संतोषी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी मनोज ने इस वारदात पर पर्दा डालने और पुलिस से बचने के लिए शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया।

    अगले ही दिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन था। संतोषी जब भाइयों के घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने मनोज से संपर्क किया। आरोप है कि मनोज ने उन्हें बताया कि संतोषी एक दिन पहले ही घर से चली गई है। इसके बाद कई दिन गुजर गए, लेकिन संतोषी अपने मायके नहीं पहुंची। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश करते रहे। शनिवार को संतोषी का भाई रामभरोस और अन्य परिजन दोबारा मनोज के घर पहुंचे। घर की बाड़ी की ओर जाने पर उनकी नजर सेप्टिक टैंक पर पड़ी। टैंक का ढक्कन अधखुला था और वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यपालिक दंडाधिकारी को भी सूचना दी।

    दंडाधिकारी की मौजूदगी में निकाली गई सड़ी-गली लाश

    रविवार सुबह कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुलवाया गया। अंदर महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव की पहचान संतोषी के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मनोज उरांव घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संतोषी की शादी वर्ष 2001 में करतला क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। करीब तीन साल पहले संतोषी की पहचान मनोज से हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और करीब दो साल से संतोषी मनोज के साथ उसके घर में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ समय से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

    फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी नमूने जुटाए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की परिस्थितियों और चोटों से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और घटना के कारणों समेत पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

    CG Crime News Crime News Dead Body in Septic Tank Korba Crime News Korba Murder Case Sensational Murder Case Woman Murder आरोपी फरार कोरबा क्राइम न्यूज कोरबा हत्या छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज बरपाली हत्याकांड महिला की हत्या लिव-इन पार्टनर हत्या लिव-इन रिलेशनशिप श्यांग थाना सनसनीखेज हत्याकांड सेप्टिक टैंक मर्डर सेप्टिक टैंक में लाश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवेदनशील पहल, मेधावी ज्योति के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, DMF की स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रोत्साहन योजना से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

    21/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर पटवारियों का विरोध, PV ऐप से काम का बहिष्कार; दबाव बना तो हड़ताल की चेतावनी

    21/09/2026

    CG: हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच DJ बजाने पर सियासत का साया ! बिलासपुर की हिंसा कें बाद प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई और मजबूरी पर उठे सवाल

    21/09/2026
    Don't Miss

    CG: कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवेदनशील पहल, मेधावी ज्योति के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, DMF की स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रोत्साहन योजना से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

    DW Hindi21/09/2026

    कोरबा 21 सितंबर 2026। आर्थिक परिस्थितियां अगर प्रतिभा के रास्ते में बाधा बनें तो सरकारी…

    CG: छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर पटवारियों का विरोध, PV ऐप से काम का बहिष्कार; दबाव बना तो हड़ताल की चेतावनी

    21/09/2026

    CG: हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच DJ बजाने पर सियासत का साया ! बिलासपुर की हिंसा कें बाद प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई और मजबूरी पर उठे सवाल

    21/09/2026

    CG: सूरजपुर में शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, छात्रा से दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    21/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.