Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Vamana Jayanti 2026: वामन जयंती 23 सितंबर को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और घर पर पूजन की पूरी विधि

    22/09/2026

    काम की खबर: 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट का नया नियम…क्या महंगा होने वाला है ट्रेन का टिकट ! UPI से 2000 रुपये से ज्यादा की बुकिंग पर कौन देगा MDR ?

    22/09/2026

    CG: भारत के ऊर्जा भविष्य में एल्युमिनियम की बड़ी भूमिका, बढ़ती बिजली मांग से 500 GW के लक्ष्य तक, एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ बन रहा एल्युमिनियम

    22/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !
    छत्तीसगढ़

    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !

    DW HindiBy DW Hindi22/09/2026Updated:22/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 22 सितंबर 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा में शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग के इस्तेमाल को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस मल्टीलेवल पार्किंग से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद जताई गई थी, लोकार्पण के दो महीने बाद भी उसकी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 23 जुलाई को डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने इस मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया था। उस समय अधिकारियों की ओर से पार्किंग के उपयोग से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने की बात कही गई थी। लेकिन दो महीने गुजरने के बाद भी पार्किंग में गिनी-चुनी गाड़ियां ही नजर आ रही हैं, जबकि शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव और जाम की समस्या बनी हुई है।

    करोड़ों रूपये की लागत से बने इस मल्टीलेवल पार्किंग के लोकार्पण के ठीक दो महीने बाद आज मंगलवार को डिप्टी सीएम अरूण साव कोरबा प्रवास पर पहुंचे थे। कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक के बाद जब मीडिया ने जनहित के इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम अरुण साव से सवाल किया गया। मीडिया ने उनसे पूछा कि आपके लोकार्पण के दो महीने बाद भी मल्टीलेवल पार्किंग की उपयोगिता साबित नहीं हो पा रही है। इस सवाल पर डिप्टी सीएम कुछ सेकेंड के लिए थोड़ा असहज हुए और फिर उन्होंने इसे नई योजना बताते हुए कहा कि…. धीरे-धीरे लोगों को इसकी जानकारी होगी। उन्होंने इस जानकारी पर संज्ञान लेने की भी बात कही। और कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार पार्किंग का उपयोग बढ़ने पर निश्चित रूप से शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी और वे इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

    करोड़ों की पार्किंग, लेकिन इस्तेमाल गिनी-चुनी गाड़ियों का

    नगर निगम की ओर से करीब 15 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत से तैयार की गई इस मल्टीलेवल पार्किंग का उद्देश्य शहर में सड़क किनारे होने वाली पार्किंग का दबाव कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था। लेकिन मौजूदा स्थिति में पार्किंग के भीतर अधिकांश हिस्से खाली नजर आ रहे हैं। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग की हकीकत जानने का प्रयास किया। पार्किंग स्थल के गेट पर ठेकेदार का बोर्ड लगा मिलाए जिसमें अलग.अलग प्रकार के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क का भी उल्लेख किया गया था। लेकिन मौके पर पार्किंग परिसर में महज 4 से 5 चार पहिया वाहन ही खड़े नजर आए। मौके पर मौजूद स्टाफ से जब पार्किंग के संचालन को लेकर जानकारी ली गईए तो उसने बताया कि करीब एक महीने पहले ही पार्किंग का संचालन शुरू हुआ है। फिलहाल यहां जो भी 4-5 वाहन खड़े है, वे सभी मासिक पास वाले वाहन ही हैं, जबकि अन्य वाहन कभी-कभार ही पार्किंग में आते हैं।

    सालों तक अधूरा रहा काम, दोबारा टेंडर के बाद हुआ पूरा

    यह मल्टीलेवल पार्किंग पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। निर्माण कार्य लंबे समय तक अधूरा पड़ा रहा। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद नगर निगम ने दोबारा निविदा जारी कर शेष काम पूरा कराया। काम पूरा होने के बाद 23 जुलाई को इसका लोकार्पण भी कर दिया गया, लेकिन अब दो महीने बाद स्थिति यह है कि पार्किंग की इमारत तो तैयार है, लेकिन उसे शहर की यातायात व्यवस्था का हिस्सा बनाने की कवायद जमीन पर प्रभावी नजर नहीं आ रही है।

    पार्किंग खाली, सड़कें जाम… सवाल प्लानिंग पर

    सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर मल्टीलेवल पार्किंग तैयार की गई, तो आम लोगों को वहां तक लाने और फिर पार्किंग से बाजार तक आसानी से पहुंचाने की क्या व्यवस्था बनाई गई ? क्या पार्किंग के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार हुआ ? क्या बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे पार्किंग को नियंत्रित करने की व्यवस्था बनाई गई ?
    क्या वाहन चालकों को मल्टीलेवल पार्किंग की ओर डायवर्ट करने के लिए पर्याप्त संकेतक और ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया ?
    और सबसे अहम सवाल—लोकार्पण के बाद पार्किंग को पूरी क्षमता से संचालित करने की जिम्मेदारी किसकी है ?

    जिसका मकसद जाम कम करना था, वही पार्किंग वीरान क्यों ?

    कोरबा में एक तरफ सड़क पर वाहनों का दबाव है और दूसरी तरफ करोड़ों रुपये की लागत से तैयार पार्किंग का बड़ा हिस्सा खाली पड़ा है। ऐसे में इस परियोजना की उपयोगिता, संचालन व्यवस्था और निर्माण के बाद की प्लानिंग पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सरकारी परियोजना का मकसद सिर्फ भवन तैयार कर उसका लोकार्पण करना नहीं, बल्कि उसे आम लोगों के लिए उपयोगी बनाना भी है। अब देखने वाली बात होगी कि डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद नगर निगम के अधिकारी पार्किंग के संचालन और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर क्या ठोस कदम उठाते हैं] ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। फिलहाल डिप्टी सीएम के लोकार्पण के दो महीने बाद भी करोड़ों रूपये की लागत से बना मल्टीलेवल पार्किंग मौजूदा वक्त में सफेद हाथी साबित हो रहा है।

    Arun Sao DMF Korba Municipal Corporation Korba News Korba Traffic News Traffic Management अरुण साव कोरबा छत्तीसगढ़ न्यूज जिला खनिज न्यास ट्रैफिक जाम नगर निगम कोरबा पार्किंग ठेका पार्किंग समस्या मल्टीलेवल पार्किंग यातायात व्यवस्था सरकारी सिस्टम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: भारत के ऊर्जा भविष्य में एल्युमिनियम की बड़ी भूमिका, बढ़ती बिजली मांग से 500 GW के लक्ष्य तक, एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ बन रहा एल्युमिनियम

    22/09/2026

    CG POLITICS: सड़क पर बर्थडे का ‘भौकाल’….. BJYM जिलाध्यक्ष समेत चार पर FIR, हाईकोर्ट की सख्ती के बीच छत्तीसगढ़ में फिर सड़क जाम कर मनाया जश्न

    22/09/2026

    CG: बिलासपुर में 30 हजार के लालच में गैंगरेप की झूठी कहानी! 4 युवकों को फंसाने की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

    22/09/2026
    Don't Miss

    Vamana Jayanti 2026: वामन जयंती 23 सितंबर को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और घर पर पूजन की पूरी विधि

    DW Hindi22/09/2026

    Vaman Jayanti 2026: भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन की जयंती इस वर्ष 23…

    काम की खबर: 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट का नया नियम…क्या महंगा होने वाला है ट्रेन का टिकट ! UPI से 2000 रुपये से ज्यादा की बुकिंग पर कौन देगा MDR ?

    22/09/2026

    CG: भारत के ऊर्जा भविष्य में एल्युमिनियम की बड़ी भूमिका, बढ़ती बिजली मांग से 500 GW के लक्ष्य तक, एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ बन रहा एल्युमिनियम

    22/09/2026

    Video: कोरबा में सड़कें जाम…..करोड़ों की मल्टीलेवल पार्किंग वीरान, डिप्टी CM के लोकार्पण के दो महीने बाद भी सिस्टम का ये कैसा इंतजाम !

    22/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.