Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    CG: बलरामपुर में शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या, सिर-धड़ किए अलग; लाश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    06/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»देश - विदेश»ECI Controversy : SIR पर चुनाव आयोग में घमासान ! 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट पर मचा बवाल, भूपेश बघेल का तंज- ‘देश का आदेश, इस्तीफा दो ज्ञानेश’
    देश - विदेश

    ECI Controversy : SIR पर चुनाव आयोग में घमासान ! 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट पर मचा बवाल, भूपेश बघेल का तंज- ‘देश का आदेश, इस्तीफा दो ज्ञानेश’

    DW HindiBy DW Hindi23/09/2026Updated:23/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 23 सितंबर 2026। मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अब सियासी सवाल और तेज हो गए हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं। रिपोर्ट के मुताबिक इन आपत्तियों में नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता नाम हटाने, बहाली और चुनावी डेटा के प्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इसे लेकर ‘अदृश्य हाथ’ का सवाल उठाया, जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

    देश का है आदेश
    इस्तीफ़ा दो ज्ञानेश!!

    “गब्बर” की शाबाशी के लिए दिन-रात अथक काम कर रहे “सांभा” का भेद खुल गया है.

    कैसे तीन चुनाव आयुक्त में से दो को बिना जानकारी दिए, बिना सहमति लिए, नियम-क़ानूनों का उल्लंघन किया गया, आज Indian Express की रिपोर्ट से देश के सामने आ गया है.

    यह आदमी लोकतंत्र का हत्यारा है. यह देश का गुनहगार है.

    हमारे नेता श्री @RahulGandhi जी द्वारा उठाये गये “वोट चोरी” के आरोप आज फिर से प्रमाणित हुए हैं.

    चुनाव आयोग को षड्यंत्र का केंद्र बनाने वाले इस व्यक्ति को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और इसकी जाँच भी होनी चाहिए.

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 23, 2026

    गौरतलब है कि द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीने की अवधि में कम से कम 14 बार लिखित रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। इनमें से चार आपत्तियां एक ही दिन दर्ज किए जाने का दावा किया गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों आयुक्तों ने ऐसे फैसलों पर सवाल उठाए, जिनके बारे में उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी या पूर्व सहमति नहीं थी। आपत्तियों का संबंध नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने और बहाल करने तथा चुनावी डेटा के नियंत्रण जैसे विषयों से बताया गया है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, Form 6 में किए गए बदलाव को लेकर भी दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी। Form 6 नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होता है।

    चुनाव आयोग ने क्या कहा ?

    रिपोर्ट सामने आने के बाद चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन आपत्तियों को आयोग के भीतर असहमति या अलग-अलग फैसलों के तौर पर पेश किए जाने से इनकार किया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि SIR समेत सभी फैसलों को तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी मिली है और आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। आयोग के मुताबिक, दोनों आयुक्तों ने कुछ ऑब्जर्वेशन और टिप्पणियां जरूर रखी थीं, लेकिन उन्होंने किसी फैसले पर औपचारिक असहमति नहीं जताई। यानी एक तरफ रिपोर्ट में दोनों आयुक्तों की लिखित आपत्तियों का जिक्र है, तो दूसरी तरफ आयोग का कहना है कि इन टिप्पणियों को संस्थागत मतभेद या अलग फैसले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

    मनीष तिवारी ने पूछा- ‘क्या कोई अदृश्य ताकत चला रही है ?’

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर रिपोर्ट में सामने आई बातें सही हैं, तो इससे चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने ‘अदृश्य हाथ’ के जरिए आयोग के संचालन पर सवाल उठाया और कहा कि संस्थान की विश्वसनीयता बहाल करना महत्वपूर्ण है। विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी इस रिपोर्ट को लेकर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले पर सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है।

    भूपेश बघेल का ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला…

    इस पूरे विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में “देश का आदेश, इस्तीफा दो ज्ञानेश” लिखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बघेल ने अपने पोस्ट में फिल्म शोले के किरदारों का राजनीतिक संदर्भ में इस्तेमाल करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा कि ….‘गब्बर’ की शाबाशी के लिए दिन-रात अथक काम कर रहे ‘सांभा’ का भेद खुल गया है। इसके आगे उन्होंने आरोप लगाया कि….“तीन चुनाव आयुक्तों में से दो को जानकारी और सहमति के बिना फैसले लिए गए और नियम-कानून का उल्लंघन किया गया।”

    SIR पर क्यों बढ़ा विवाद

    SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और पात्र-अयोग्य मतदाताओं से जुड़े रिकॉर्ड की समीक्षा करना है। लेकिन इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नामों के सत्यापन और ड्राफ्ट रोल से हटाए जाने को लेकर पहले से ही राजनीतिक बहस चल रही है। अब आयोग के दो आयुक्तों की कथित 14 आपत्तियों की रिपोर्ट ने इस बहस को संस्थागत निर्णय प्रक्रिया तक पहुंचा दिया है। सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या ये आपत्तियां केवल प्रशासनिक टिप्पणियां थीं या चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया में वास्तविक मतभेद का संकेत? इसका जवाब आयोग की ओर से सामने रखे गए दस्तावेजों और संबंधित आपत्तियों की पूरी जानकारी से ही स्पष्ट होगा।

    Bhupesh Baghel CHHATTISGARH POLITICS Congress News Election Commission Controversy Election Commission News Election Commission of India Election Commission SIR Election News Gyanesh Kumar News India Political News Political News SIR SIR Controversy SIR Voter List Special Intensive Revision Voter List Controversy Voter List Revision Voter List SIR कांग्रेस चुनाव आयोग चुनाव आयोग विवाद छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राजनीति ज्ञानेश कुमार भारतीय चुनाव आयोग भूपेश बघेल भूपेश बघेल बयान मनीष तिवारी विपक्ष विवेक जोशी सुखबीर सिंह संधू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    CG: बलरामपुर में शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या, सिर-धड़ किए अलग; लाश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    06/10/2026
    Don't Miss

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    DW Hindi06/10/2026

    नई दिल्ली 6 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के…

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    CG: बलरामपुर में शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या, सिर-धड़ किए अलग; लाश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    06/10/2026

    CG: बिलासपुर में सस्पेंडेड आरक्षक की शर्मनाक करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में रची चोरी की साजिश, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

    06/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.