Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: राजधानी में कंडम बसों में जान जोखिम में डालकर सफर, मंत्रालय की बस में आग के बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन; सुरक्षा पर उठे सवाल
    छत्तीसगढ़

    CG: राजधानी में कंडम बसों में जान जोखिम में डालकर सफर, मंत्रालय की बस में आग के बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन; सुरक्षा पर उठे सवाल

    DW HindiBy DW Hindi24/09/2026Updated:24/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 24 सितंबर 2026। मंत्रालय के कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाली बसों की बदहाल स्थिति को लेकर गुरुवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को मंत्रालय की बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों ने मेन गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बसों के नियमित मेंटेनेंस, सुरक्षा जांच और जर्जर बसों को हटाने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाकर विरोध जताया।

    गौरतलब है कि बुधवार शाम मंत्रालय से करीब 35 कर्मचारियों को लेकर रायपुर के कबीर नगर जा रही सिटी बस में अचानक आग लग गई थी। बस रवाना होने के दौरान ही उसके निचले हिस्से से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया। बस में सवार कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। करीब 20 मिनट में बस लगभग पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    कर्मचारियों का आरोप है कि जिस बस में दर्जनों कर्मचारी सफर कर रहे थे, उसमें आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर तक उपलब्ध नहीं था। आग लगने के बाद मंत्रालय परिसर में रखे 10.10 किलो क्षमता वाले दो फायर एक्सटिंग्विशर लाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

    14 साल पुरानी बसों के भरोसे कर्मचारी

    कर्मचारियों का कहना है कि मंत्रालय की कई बसें करीब 14 साल पुरानी हैं और उनकी हालत खराब है। कई बसों की छत से बारिश का पानी टपकता है। सीटें भीगने के कारण यात्रियों को पॉलीथिन बिछाकर बैठना पड़ता है। कई बसों के दरवाजे ठीक से बंद नहीं होते, जबकि फ्लोर भी जर्जर स्थिति में है। कर्मचारियों के मुताबिक कई बार बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं। इन समस्याओं को लेकर कर्मचारी संघ लंबे समय से संबंधित अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाता रहा है।

    मंत्रालय कर्मचारियों के परिवहन के लिए रायपुर नगर निगम ने वर्ष 2012 में श्रीदुर्गा मां ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को 98 बसों के संचालन का ठेका दिया था। यह ठेका 10 साल के लिए था, जिसकी अवधि वर्ष 2022 में समाप्त हो गई। इसके बाद एग्रीमेंट बढ़ाया गया।बताया गया कि एजेंसी की कई बसें अब 15 साल की अवधि पूरी करने के करीब हैं। पांच बसें ऑफरोड हो चुकी हैं और वर्तमान में 83 बसों का संचालन किया जा रहा है।

    एडिशनल कमिश्नर लोकेश्वर साहू के मुताबिक निगम की ओर से संचालित बसें कंडम हो चुकी हैं। बस सेवा बंद करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर से इन बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों का सवाल है कि जब बसों की स्थिति इतनी खराब है और एक बस में आग लगने जैसी घटना हो चुकी है, तो 31 अक्टूबर तक कर्मचारियों की सुरक्षित यात्रा के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी?

    बुधवार की घटना के बाद कर्मचारियों के प्रदर्शन ने मंत्रालय की परिवहन व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। बसों की नियमित जांच, फायर सेफ्टी उपकरण और समय पर मेंटेनेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही परिवहन व्यवस्था में बदलाव होगा या 31 अक्टूबर तक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी?

    14 साल पुरानी बसें Breaking News Government Bus Fire Mantralaya Employees Protest कंडम बसों का मुद्दा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन कर्मचारियों की सुरक्षा छत्तीसगढ़ न्यूज नवा रायपुर न्यूज बसों का मेंटेनेंस बसों की नियमित जांच मंत्रालय कर्मचारियों का प्रदर्शन मंत्रालय कर्मचारी मंत्रालय की कंडम बसें मंत्रालय बस में आग मंत्रालय बस हादसा रायपुर न्यूज रायपुर बस हादसा रायपुर ब्रेकिंग न्यूज सरकारी बस में आग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    DW Hindi08/10/2026

    सक्ती 8 अक्टूबर 2026। जिले के चंद्रपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 9वीं के छात्र…

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.