Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    CG: बलरामपुर में शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या, सिर-धड़ किए अलग; लाश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    06/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»खेल»Asian Games2026: एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का जलवा, कबड्डी में ईरान को हराकर जीता गोल्ड; कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
    खेल

    Asian Games2026: एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का जलवा, कबड्डी में ईरान को हराकर जीता गोल्ड; कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    DW HindiBy DW Hindi26/09/2026Updated:26/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नागोया 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने मजबूत ईरान को 37-34 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखा। इस ऐतिहासिक जीत की खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के केराकछार गांव की संजू देवी भी भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। संजू ने पूरे टूर्नामेंट में अपने आक्रामक खेल और शानदार रेड से टीम को मजबूती दी। एशियन गेम्स के शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 42-21 की जीत में भी संजू देवी ने अहम भूमिका निभाई थी।

    मुकाबले के दौरान जब बांग्लादेश ने वापसी की कोशिश की, तब संजू ने लगातार सफल रेड लगाकर भारत की बढ़त को फिर मजबूत किया था। ईरान के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। टीम की रेडिंग और डिफेंस दोनों ने ईरानी खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा। हाफ टाइम तक भारत 22-16 से आगे था। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। कई मौकों पर दोनों टीमों के बीच अंतर बेहद कम रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा। आखिरकार भारत ने मुकाबला 37-34 से अपने नाम कर लिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

    कोरबा की संजू देवी का शानदार सफर

    भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत में कोरबा की संजू देवी की मौजूदगी पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। पाली विकासखंड के केराकछार गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची संजू ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय कबड्डी में खास पहचान बनाई है। एशियन गेम्स से पहले भी संजू देवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह 2025 में भारत की कबड्डी विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रही थीं और उन्हें टूर्नामेंट का Most Valuable Player (MVP) भी चुना गया था। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सरकार ने अप्रैल 2026 में 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया था। सरकार की ओर से बताया गया था कि संजू ने भारत को कबड्डी विश्व कप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    गांव की मिट्टी से एशियन गेम्स के गोल्ड तक

    संजू देवी का सफर बेहद खास है। कोरबा के छोटे से गांव केराकछार से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई। शुरुआती दौर में ग्रामीण प्रतियोगिताओं में खेलने वाली संजू को 2021 में उनकी प्रतिभा पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर के बहतराई स्थित आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण लिया, जहां उन्हें कोचिंग के साथ शिक्षा, जिम और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं भी मिलीं। एशियन गेम्स 2026 में भी संजू ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि छत्तीसगढ़ की बेटियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता है। सेमीफाइनल में नेपाल के खिलाफ भारत की 48-24 की जीत में भी संजू देवी भारतीय रेडिंग अटैक का अहम हिस्सा थीं।

    एशियन गेम्स में महिला कबड्डी में भारत की बादशाहत

    एशियन गेम्स में महिला कबड्डी की शुरुआत 2010 में हुई थी। भारत ने 2010 ग्वांगझू, 2014 इंचियोन और 2022 हांगझू में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2018 जकार्ता में ईरान के हाथों फाइनल में हारकर भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। अब 2026 में ईरान को फाइनल में हराकर भारत ने फिर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस जीत ने भारतीय महिला कबड्डी की एशियाई स्तर पर मजबूत विरासत को और आगे बढ़ाया है।

    महिला कबड्डी टीम

    मुख्य कोच: भारत तेजस्विनी बाई

    • पुष्पा राणा (कप्तान)
    • भावना ठाकुर
    • ज्योति ठाकुर
    • मनीषा कुमारी
    • निकिता कुमारी
    • पिंकी रॉय
    • पूजा हथवाला
    • राज रानी
    • रितु नेगी
    • रितु श्योराण
    • संजू देवी
    • सोनाली शिंगटे
    37-34 Final Asian Games 2026 Asian Games Gold Asian Games Kabaddi Chhattisgarh Sports India Gold Medal India Iran Final India Kabaddi India vs Iran Kabaddi India Women Kabaddi Indian Sports Kabaddi News Korba News Korba Sports News Sanju Devi Sports News Women Kabaddi Team India ईरान बनाम भारत कबड्डी एशियन गेम्स 2026 कबड्डी गोल्ड मेडल कोरबा की संजू देवी छत्तीसगढ़ की बेटी छत्तीसगढ़ न्यूज भारत गोल्ड मेडल भारतीय महिला कबड्डी टीम महिला कबड्डी संजू देवी संजू देवी कबड्डी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    06/10/2026

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    CG: बलरामपुर में शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या, सिर-धड़ किए अलग; लाश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    06/10/2026
    Don't Miss

    बड़ी खबर: CEC के खिलाफ INDIA Bloc का हल्लाबोल! पुलिस ने रोका मार्च, राहुल-प्रियंका समेत 200 से ज्यादा सांसद धरने पर

    DW Hindi06/10/2026

    नई दिल्ली 6 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के…

    CG: छात्रा पर एसिड अटैक- लव प्रपोजल ठुकराने पर रची खौफनाक साजिश, दोस्त से करवाया हमला; पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

    06/10/2026

    CG: बलरामपुर में शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या, सिर-धड़ किए अलग; लाश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    06/10/2026

    CG: बिलासपुर में सस्पेंडेड आरक्षक की शर्मनाक करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में रची चोरी की साजिश, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

    06/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.