Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
बिलासपुर, 28 सितंबर 2026। बिलासपुर में पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र के एक युवक से राजनीतिक दल में पद दिलाने और बड़े नेताओं से संपर्क का दावा कर 82 लाख 63 हजार 194 रुपये लेने का आरोप महिला पर लगा है। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी निवासी निखत परवीन साबरी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक सरकंडा के श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की करीब एक…
रायपुर 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राम चन्द्र ठाकुर को हाईकोर्ट में लंबित एक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं कर पाना भारी पड़ गया। निर्धारित समय-सीमा के भीतर हाईकोर्ट में जवाबदावा प्रस्तुत नहीं करने के इस मामले में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला हाईकोर्ट में लंबित एक प्रकरण से जुड़ा है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन…
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष को हिंदू परंपरा में पूर्वजों को याद करने, उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और तर्पण-श्राद्ध जैसे धार्मिक कर्म करने का समय माना जाता है। इस दौरान कई लोगों को अपने दिवंगत परिजनों या पूर्वजों के सपने आने का अनुभव होता है। ऐसे सपनों को लेकर स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में अलग-अलग व्याख्याएं मिलती हैं। आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सपने में पितरों का दिखाई देना हर स्थिति में एक जैसा संकेत नहीं माना जाता। पूर्वज सपने में किस अवस्था में दिखाई दे रहे हैं और उनका व्यवहार कैसा है, धार्मिक मान्यताओं में उसके आधार…
नई दिल्ली 28 सितंबर 2026। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है। हड़ताल शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद हड़ताल को आगे के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। इसमें बैंक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ बिंदुओं पर…
Health Tips: भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाला जीरा (Cumin) मसालों के साथ-साथ पारंपरिक रूप से सेहत के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। जीरे में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के प्राकृतिक पौधों के यौगिक पाए जाते हैं। जीरे को पानी में भिगोकर या उबालकर पीने का चलन खासतौर पर पाचन से जुड़ी परेशानियों के लिए देखा जाता है। यूनानी विशेषज्ञ डॉ. सैयद अहमद खान के अनुसार, सुबह जीरा पानी का सेवन कुछ लोगों के लिए पाचन और दैनिक स्वास्थ्य में मददगार हो सकता है। हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज या वजन घटाने का निश्चित उपाय…
तिरुवनंतपुरम 27 सितंबर 2026। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी पारी खेली, जिसने उन्हें एक साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियों तक पहुंचा दिया। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में कोहली ने नाबाद 139 रन की पारी खेली और भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इसी पारी के दौरान कोहली ने 15,000 वनडे रन पूरे किए और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। सबसे खास बात यह रही कि कोहली ने एक ही देश में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड…
कोरबा 27 सितंबर 2026। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लोकड़हा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस डॉग ‘बाघा’ ने घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर करीब आधा किलोमीटर दूर आरोपी के घर तक पहुंचकर पुलिस को हत्यारे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है। आरोपी का आरोप है कि मृतका सुखमनिया एक्का उसकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी यानी को शराब पिलाती थी। कई बार उसे ऐसा करने…
भिलाई 27 सितंबर 2026। दुर्ग जिले के भिलाई में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी शुरू होने के बाद विवाद हो गया था। परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि विवाद के बाद अंकित को बोलेरो पिकअप से टक्कर मारकर कुचल दिया गया, जिससे गंभीर रूप से घायल अंकित की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम जामुल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतकअंकित सिंह कैलाश नगर का…
रायपुर/दंतेवाड़ा 27 सितंबर 2026। बस्तर के बैलाडीला स्थित नंदराज पहाड़ के डिपॉजिट-13 में खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पर्यावरण कार्यकर्ता आलोक शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 6 मार्च 2020 को छत्तीसगढ़ वन विभाग की ओर से NMDC को जारी नोटिस साझा करते हुए वन स्वीकृति, ग्रामसभा की वैधता और मौजूदा खनन गतिविधियों को लेकर विष्णुदेव साय सरकार पर गंभीर सवाल उठाये है। सरकार के इस फैसले पर आलोक शुक्ला ने पूछा है कि….”जब 2019 में स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद ग्रामसभा की कार्यवाही की जांच हुई और दंतेवाड़ा प्रशासन की रिपोर्ट…
कोरबा 27 सितंबर 2026। कोरबा में एसईसीएल के मेगा प्रोजक्ट में शामिल कुसमुंडा परियोजना के विस्तार के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण और विस्थापन की कार्रवाई को लेकर ग्राम जटराज के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पूर्ण रूप से बसाए और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना ही मकान खाली कराने और ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पत्रकार वार्ता कर प्रभावित ग्रामीणों ने बारिश के दिनों में मकान खाली कराने…
