Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
Monsoon Diseases: मानसून जहां भीषण गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं अपने साथ कई मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। बारिश के दौरान नमी, जलभराव और दूषित पानी बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के तेजी से पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में संक्रमण फैलने का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून में सबसे ज्यादा पानी और भोजन से फैलने वाली बीमारियां सामने आती हैं। इसके अलावा मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।…
Health Tip : बारिश और उमस के मौसम में घर के अंदर कपड़े सुखाना ज्यादातर लोगों की मजबूरी बन जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है? विशेषज्ञों के मुताबिक, बंद कमरे में गीले कपड़े सुखाने से घर के अंदर नमी तेजी से बढ़ती है, जिससे फफूंदी पनपने लगती है। यही फफूंदी सांस संबंधी बीमारियों की बड़ी वजह बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, गीले कपड़े घर के अंदर सूखने के दौरान हवा में करीब दो लीटर तक नमी छोड़ते हैं। यदि कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं है,…
बालोद 23 जुलाई 2026। बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया है। आरोप है कि कक्षा में एक मिनट की देरी से पहुंचने पर शिक्षक ने 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट की। छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस कार्रवाई के बाद शिक्षक संगठनों ने बिना विभागीय जांच सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने पर गहरी नाराजगी जतातेे हुए सवाल उठाए हैं। पुलिस के अनुसार मामला डौंडीलोहारा ब्लॉक के एक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है। शिकायत में…
नई दिल्ली 22 जुलाई 2026। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्रों का आंदोलन बुधवार देर रात हिंसक हो गया। दिनभर शांतिपूर्ण माहौल के बाद रात में प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने आ गए। हालात बिगड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक देर रात जंतर-मंतर के सामने बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों और कुछ उपद्रवियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद…
रायपुर 22 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में बुधवार को रैली के दौरान हुई हिंसा में ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग के दौरान कुछ लोगों ने अचानक पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंक दीं, जिससे कई जवान घायल हो गए। घायलों में एक महिला आरक्षक भी शामिल हैं, जबकि दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति और इलाज की जानकारी ली…
नारायणपुर 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। जिला पंचायत की जांच में सरकारी राशि के दुरुपयोग, अधूरे निर्माण कार्य और वित्तीय नियमों के उल्लंघन का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 29 ग्राम पंचायत सचिवों से करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत की जांच में सामने आया कि कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सरकारी राशि तो निकाल ली गई, लेकिन निर्माण कार्य या तो पूरे नहीं किए…
गरियाबंद 22 जुलाई 2026। गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-130C पर बुड़गेलटप्पा के पास ट्रक और बोलेरो के बीच हुई भीषण भिड़ंत में देवभोग वन परिक्षेत्र के रेंजर अश्वनी मुरचूलिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार रेंजर अश्वनी मुरचूलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने का मौका नहीं मिल सका और उनकी…
जांजगीर-चांपा 22 जुलाई 2026। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निवेशकों से 2.04 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाई, लेकिन वादा पूरा करने के बजाय अधिकांश पैसा हड़प लिया। पुलिस ने फरार चल रहे शातिर ठग दंपति को नया रायपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक चांपा निवासी हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर…
कोरबा 22 जुलाई 2026। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि…
रायपुर 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य GST विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने 53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग और 9.54 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 3 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। राज्य GST विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के…
