Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    06/11/2026

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»CG:छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा अस्पतालों में छापेमारी, आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज की शिकायत पर एक्शन, रायपुर समेत कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग की एक साथ कार्रवाई
    हेडलाइन

    CG:छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा अस्पतालों में छापेमारी, आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज की शिकायत पर एक्शन, रायपुर समेत कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग की एक साथ कार्रवाई

    DW HindiBy DW Hindi30/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड के जरिए कथित फर्जी इलाज के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 100 से अधिक अस्पतालों और नर्सिंग होम में एक साथ छापेमारी की गई। स्वास्थ्य विभाग विभाग की अलग-अलग टीमें मरीजों के इलाज से जुड़े दस्तावेज और योजना के तहत किए गए क्लेम की जांच कर रही हैं।

    जानकारी के मुताबिक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच के दायरे में सरकारी और निजी, दोनों तरह के अस्पताल शामिल हैं। टीमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड, इलाज की जानकारी और योजना के तहत दर्ज किए गए दस्तावेजों का मिलान कर रही हैं। जांच में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के कार्ड से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की शिकायतें भी सामने आई हैं।

    यह ओडिशा सरकार की स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। छत्तीसगढ़ के कुछ अस्पतालों में भी पात्र मरीजों को इस योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि अस्पतालों ने योजनाओं के तहत जिन मरीजों का इलाज दिखाया है, क्या वास्तव में उनका उपचार हुआ था और क्या उससे जुड़े दस्तावेज नियमानुसार हैं। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी अस्पताल में गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की जा सकती।

    गौरतलब है कि आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित शर्तों के अनुसार कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। छत्तीसगढ़ में पहले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। बाद में राज्य की स्वास्थ्य बीमा व्यवस्था को आयुष्मान भारत योजना के साथ जोड़ा गया। वर्तमान में पात्र हितग्राही आयुष्मान कार्ड या ई-कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में योजना के तहत इलाज करा सकते हैं।

    जांच के बाद सामने आएगी गड़बड़ी की तस्वीर

    फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से छापेमारी और जांच के निष्कर्षों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि जांच के दौरान किन अस्पतालों में अनियमितताएं मिली हैं और कितने मामलों में कार्रवाई की जा सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि शिकायतों में कितनी सच्चाई है और यदि किसी अस्पताल में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।

    100 से ज्यादा अस्पतालों में छापा Ayushman Bharat Yojana Biju Swasthya Kalyan Yojana Hospital Investigation Hospital Raid Chhattisgarh अस्पतालों में छापेमारी आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा आयुष्मान भारत योजना छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग नर्सिंग होम जांच निजी अस्पतालों की जांच प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना रायपुर अस्पताल न्यूज रायपुर न्यूज सरकारी अस्पतालों में छापेमारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    06/11/2026

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026
    Don't Miss

    CG: धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, घर की ग्रिल में दौड़ा करंट; कारोबारी पिता-बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में रायपुर रेफर

    DW Hindi06/11/2026

    बलौदाबाजार 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस की खुशियां दर्दनाक हादसे के बाद…

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    06/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.