Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    06/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग: PM आवास योजना में वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, 6 आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ थाने में FIR
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग: PM आवास योजना में वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, 6 आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ थाने में FIR

    DW HindiBy DW Hindi01/10/2026Updated:01/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 1 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना.ग्रामीण में वित्तीय अनियमितता के मामले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कराई गई जांच के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता सामने आने पर जिला पंचायत सीईओं ने ग्राम पंचायत तिलकेजा से जुड़े पांच संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं मामले में छह आरोपियों सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उरगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवास की राशि असंबद्ध बैंक खातों में अंतरित किए जाने की शिकायत के बाद जिला स्तरीय जांच कराई गई थी।

    जानकारी के मुताबिक मामला ग्राम पंचायत तिलकेजा, जनपद पंचायत कोरबा का है। ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर आरोप लगाया था कि 48 अपात्र हितग्राहियों के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आवास की किश्त की राशि संबंधित हितग्राहियों के खातों में भेजने के बजाय अन्य परिवारों और व्यक्तियों के बैंक खातों में अंतरित की गई। शिकायत में मृत व्यक्तियों के नाम पर भी आवास की किश्त जारी कर राशि आहरित किए जाने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था।

    जिला स्तरीय टीम ने की जांच

    शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया था। जांच के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन से जुड़े कई अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में ब्लॉक समन्वयक आवास, तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और आवास मित्र की भूमिका में अनियमितता पाए जाने का उल्लेख किया गया। इसके बाद संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। प्राप्त जवाबों का परीक्षण करने के बाद उन्हें संतोषजनक नहीं पाए जाने पर पांचों संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की गई। इस मामले में ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है।

    उन्हें पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है और उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई है। वहीं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में संलिप्त पाए गए छह आरोपियों सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उरगा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में आवास की राशि के गलत खातों में अंतरण और अपात्र लोगों के नाम पर स्वीकृति से जुड़े आरोपों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। तिलकेजा पंचायत के इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के साथ अब पुलिस जांच भी आगे बढ़ेगी। FIR के बाद पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि योजना की राशि के अंतरण में किस स्तर पर क्या भूमिका रही और वित्तीय अनियमितता के लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं।

    Government Scheme Korba Breaking News Korba Latest News Korba News PM Awas Yojana PMAY Gramin PMAY Scam कोरबा छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    06/11/2026
    Don't Miss

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    DW Hindi06/11/2026

    रायपुर, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 के तहत किसानों को मिलने…

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    06/11/2026

    CG ब्रेकिंग: धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 घायल; तीन वाहनों को टक्कर मार मकान की दीवार से भिड़ी बेकाबू कार

    06/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.