बेमेतरा, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर नेशनल हाईवे-30 स्थित सतनाम चौक के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो कारों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार के परखच्चे उड़ गए और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान की दीवार से जा टकराई। दुर्घटना में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा आज शुक्रवार तड़के करीब घटित हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आया परिवार गिरौदपुरी धाम से दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर नेशनल हाईवे-30 स्थित सतनाम चौक के पास दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये। प्रारंभिक जानकारी में टक्कर मारने वाले वाहन के चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है। दुर्घटना में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेमेतरा निवासी लक्की देशलहरे और ग्राम सोड़ निवासी एक महिला के रूप में हुई है।
हादसे में घायल चार लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पहले दो कारों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार से जा टकराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। त्योहार के दिन हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की आशंका के बीच दो लोगों की जान चली गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।


