Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»Video : ‘हमारा प्रिंसिपल कैसा है… पागल कुत्ते जैसा है’! बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाये नारे, DEO ने टीम गठित कर दिये जांच के आदेश
    छत्तीसगढ़

    Video : ‘हमारा प्रिंसिपल कैसा है… पागल कुत्ते जैसा है’! बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाये नारे, DEO ने टीम गठित कर दिये जांच के आदेश

    DW HindiBy DW Hindi01/10/2026Updated:01/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 1 अक्टूबर 2026। बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का गुस्सा आज उस वक्त खुलकर सामने आया, जब बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। छात्रों ने प्राचार्य और कुछ शिक्षकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर नारेबाजी भी की। छात्रों ने अधिक फीस वसूली, स्कूल की व्यवस्थाओं और कथित दुर्व्यवहार को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाये है। वहीं छात्रों की इस शिकायत के बाद डीईओं ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है।

    जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नगर पंचायत मल्हार के हायर सेकेंडरी विद्यालय का है। स्कूल में व्याप्त अव्यवस्था और शिक्षकों के कथित अभद्र व्यवहार से परेशान होकर आज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हल्ला बोल दिया और सीधे मामले की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गये। इस बात की जानकारी लगते ही आनन फानन में डीईओं संदीप पांडेय के साथ ही दूसरे अफसर मौके पर पहुंचे। छात्रों का काफी समझाईश का प्रयास भी किया गया, लेकिन छात्र-छात्राएं अपनी मांगो पर डटे रहे। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पढ़ाई के माहौल और मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से समस्याएं हैं।

    विद्यार्थियों ने प्राचार्य और कुछ शिक्षकों पर कथित रूप से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। छात्रों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान छात्रों की नाराजगी नारेबाजी में भी दिखाई दी। प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने आपत्तिजनक नारा लगाया—“हमारा प्रिंसिपल कैसा है… पागल कुत्ते जैसा है।” यह नारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विद्यार्थियों के आक्रोश को दिखाता है,जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

    फीस से लेकर स्कूल की व्यवस्था तक सवाल

    विद्यार्थियों ने स्कूल में फीस वसूली को लेकर भी शिकायत की है। छात्रों ने आरोप लगाया कि 650 रूपये स्कूल की फीस तय होने के बाद भी अनाधिकृत तौर पर 1250 रूपये की वसूली की जा रही है। छात्रों की शिकायतों में केवल फीस ही नहीं, बल्कि स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और पढ़ाई के वातावरण से जुड़े मुद्दे भी सामने आए हैं। एक अन्य स्थानीय रिपोर्ट में विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस सामग्री उपलब्ध नहीं होने, शिक्षकों के कथित दुर्व्यवहार और शिकायत करने पर दबाव बनाए जाने जैसे आरोप भी लगाए हैं। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने और 3 अक्टूबर को स्वयं स्कूल का निरीक्षण करने की बात कही है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि छात्रों द्वारा लगाए गए फीस, दुर्व्यवहार, स्कूल की सुविधाओं और शिक्षकों से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है।

    Bilaspur News DEO Bilaspur Government School News Principal Controversy School Controversy School Fees Student Protest छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ शिक्षा व्यवस्था छत्तीसगढ़ समाचार छात्र आंदोलन छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों का प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन बिलासपुर न्यूज बिलासपुर समाचार मल्हार न्यूज़ शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था शिक्षा समाचार सरकारी स्कूल सरकारी स्कूल की बदहाली सरकारी स्कूल में फीस स्कूल प्राचार्य विवाद स्कूल फीस विवाद स्कूल में अव्यवस्था
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026

    दिल्ली में धरने के बाद चुनाव आयोग का बड़ा पलटवार, प्रेस रिलीज जारी कर कहा…‘4 बजे तक किसी ने मीटिंग का समय नहीं मांगा’, राहुल गांधी के दावों को ECI ने किया खारिज

    06/10/2026
    Don't Miss

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    DW Hindi07/10/2026

    Health Tips: काले चने भारतीय खान-पान का हिस्सा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर…

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.