Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !

    07/10/2026

    CG ब्रेकिंगः महासमुंद में वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर-डिप्टी रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, जानकारी के बाद मचा हड़कंप

    07/10/2026

    Video : रायपुर में आवारा सांड का आतंक….15 लोगों पर हमला, बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग को दौड़ाकर मारा, हालत गंभीर, देखिये घटना का Video

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: महासमुंद में तेंदुए का आतंक- घर में घुसकर एक ही परिवार के 8 लोगों पर किया हमला, इलाके में खौफ; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
    छत्तीसगढ़

    CG: महासमुंद में तेंदुए का आतंक- घर में घुसकर एक ही परिवार के 8 लोगों पर किया हमला, इलाके में खौफ; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

    DW HindiBy DW Hindi04/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद 4 अक्टूबर 2026। महासमुंद जिले में तेंदुए के हमले की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कोमाखान तहसील के ग्राम झिटकी में रविवार देर रात एक तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और सो रहे एक ही परिवार के आठ सदस्यों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। घटना में परिवार के सभी आठ सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमले की जानकारी के बाद क्षेत्र में अब जहां दहशत व्याप्त है, वहीं वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी बढ़ा दी है।

    जानकारी के मुताबिक ये घटना महासमुंद जिले के कोमाखान तहसील के ग्राम झिटकी की बतायी जा रही है। यहां रविवार की रात झिटकी गांव में सूरज यादव का परिवार घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ घर में दाखिल हो गया और अचानक लोगों पर हमला शुरू कर दिया। हमले में सरजू यादव (60), उनकी पत्नी उत्तरीबाई यादव (55), जनकराम (40), जनकराम के बेटे मनीष (18), सुनीता यादव (34) और तुषार (15) समेत आठ लोग घायल हुए हैं। तेंदुए के अचानक हमले से परिवार के बीच अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया।

    यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बागबाहरा अस्पताल में आवश्यक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। झिटकी में हुई घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत बढ़ गई है। खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले पंडरीपानी गांव में भी तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।लगातार दो दिनों में तेंदुए के हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से गांवों में लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।

    वन विभाग ने शुरू की निगरानी

    घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी करने के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।महासमुंद के झिटकी गांव में घर के अंदर घुसकर तेंदुए का एक साथ आठ लोगों पर हमला ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। लगातार दूसरे दिन तेंदुए के हमले की घटना सामने आने से आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है। अब ग्रामीणों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर है, तेंदुए की मौजूदगी का पता लगाकर उसे सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करना और इंसानी बस्तियों में दोबारा ऐसी घटना न हो, यह सबसे बड़ी चुनौती है।

    Breaking News Latest News Leopard Attack in Mahasamund Leopard in Village Wildlife News कोमाखान ग्रामीणों में दहशत छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ वन विभाग झिटकी गांव तेंदुआ तेंदुए का आतंक तेंदुए का हमला तेंदुए की दहशत तेंदुए की निगरानी पंडरीपानी बागबाहरा महासमुंद महासमुंद न्यूज वन विभाग वन्यजीव हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !

    07/10/2026

    CG ब्रेकिंगः महासमुंद में वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर-डिप्टी रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, जानकारी के बाद मचा हड़कंप

    07/10/2026

    Video : रायपुर में आवारा सांड का आतंक….15 लोगों पर हमला, बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग को दौड़ाकर मारा, हालत गंभीर, देखिये घटना का Video

    07/10/2026
    Don't Miss

    CG: गरियाबंद के इस गांव में 15 साल से पुल का इंतजार, सती नाला में फिर पलटा ट्रैक्टर; हादसों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह !

    DW Hindi07/10/2026

    गरियाबंद 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर बदहाल सड़क और…

    CG ब्रेकिंगः महासमुंद में वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर-डिप्टी रेंजर समेत 6 वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, जानकारी के बाद मचा हड़कंप

    07/10/2026

    Video : रायपुर में आवारा सांड का आतंक….15 लोगों पर हमला, बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग को दौड़ाकर मारा, हालत गंभीर, देखिये घटना का Video

    07/10/2026

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.