Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
गरियाबंद 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर बदहाल सड़क और पुल की कमी ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर आमदी (द) गांव के सती नाला में मंगलवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। सती नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग ग्रामीण और जनप्रतिनिधि करीब 15 वर्षों से कर रहे हैं।इसके बावजूद यहां स्थायी पुल का निर्माण…
महासमुंद 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा जंगल में जंगली सूअर के शिकार की सूचना पर जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर 40 से 50 महिला-पुरुषों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान रेंजर, डिप्टी रेंजर, वन रक्षक और वॉचर समेत कुल छह वनकर्मियों को करीब छह घंटे तक जंगल में बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में आवारा सांड के आतंक से हड़कंप मच गया। डीडी नगर इलाके के कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में एक सांड ने सड़क पर चल रहे करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया। घटना में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल समेत कई लोग घायल हुए हैं। वहीं एक बुजुर्ग पर सांड के हमले का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए खड़े नजर आते हैं और सांड अचानक उन पर हमला कर देता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों…
Health Tips: काले चने भारतीय खान-पान का हिस्सा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ भी हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें संतुलित डाइट में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। खासकर रातभर भिगोए हुए चनों को सुबह नाश्ते में खाने का चलन काफी आम है। लेकिन सवाल यह है कि काले चने खाने का सही तरीका क्या है और इससे शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं ? काले चनों को रातभर करीब 8 से 10 घंटे भिगोकर सुबह खाना…
Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृपक्ष का आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इसे पितृ विसर्जन अमावस्या, बड़मावस और दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूर्वज धरती लोक पर आते हैं और सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपने लोक लौटते हैं। यही वजह है कि इस दिन पितरों की विदाई के साथ उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। सर्वपितृ अमावस्या उन लोगों के लिए भी विशेष मानी जाती है, जिन्हें अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती।…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर खुद को गृहमंत्री का निज सहायक बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गृहमंत्री के निज सहायक के नाम से बना फर्जी आईडी कार्ड भी जब्त किया है। आरोप है कि इसी आईडी कार्ड का रौब दिखाकर लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने और ट्रांसफर कराने का झांसा दिया जाता था और उनसे लाखों रुपये ऐंठे गए। पुलिस की पूछताछ में अब तक करीब 15 लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी किए जाने…
बालोद 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद में छात्रा पर हुए एसिड अटैक की घटना के बाद लोगों का गुस्सा मंगलवार को उस वक्त फूट पड़ा, जब पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची। पटेल मैदान के सामने भीड़ ने पुलिस वाहन को रोक लिया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर उग्र भीड़ ने आरोपियों पर काला रंग फेंका और जूतों की माला पहनाने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों के साथ मारपीट का प्रयास भी किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने…
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग और विपक्षी दलों के बीच टकराव मंगलवार को दिल्ली में दिनभर चले धरना-प्रदर्शन के बाद और बढ़ गया। चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों की हिरासत और आयोग से मुलाकात की मांग को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने रात करीब 9:35 बजे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर प्रेस नोट जारी कर विपक्ष के दावे पर सवाल खड़ा कर दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से बैठक…
बिलासपुर 6 अक्टूबर 2026। बिलासपुर की अरपा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए अब शहर के 70 छोटे-बड़े नालों के गंदे पानी के उपचार की समग्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को प्रत्येक नाले की स्थिति और उससे निकलने वाले पानी का आकलन कर विस्तृत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश ऐसे समय आया है जब अरपा नदी में सीवरेज और नालों के पानी के पहुंचने को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भी शासन और नगर निगम से…
रायपुर 6 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने 265 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में तकनीकी, मैदानी और प्रशासनिक अमले के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर PWD से संबंधित प्रशासनिक एवं विभागीय सूचनाएं उपलब्ध हैं। तबादला किए गए कर्मचारियों में सबसे बड़ी संख्या सहायक अभियंता (सिविल) की है। कुल 142 सहायक अभियंता (सिविल) को नई पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी), 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल), 20 डेटा एंट्री ऑपरेटर का भी तबादला किया गया…
